विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: इस्पात फैक्ट्री की भट्ठी में धमाके से 10 मजदूर झुलसे, दो गंभीर; स्क्रैप गलाते समय हुआ हादसा

Published: Sun, 26 Jan 2025 07:26 AM (GMT+05:30)

Hamirpur Steel Factory News सुमेरपुर की रिमझिम इस्पात लिमिटेड की भट्टी में स्क्रैप गलाते समय हुए विस्फोट में चार मजदूर ...और पढ़ें

इस्पात फैक्ट्री की भट्ठी में धमाके से 10 मजदूर झुलसे
इस्पात फैक्ट्री की भट्ठी में धमाके से 10 मजदूर झुलसे

संवाद सूत्र, सुमेरपुर। कस्बे की उद्योग नगरी में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड की भट्टी में स्क्रेप गलाते समय हुए विस्फोट से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही आसपास मौजूद छह मजदूर मामूली रूप से झुलस गए हैं। दो मजदूरों को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दो मजदूरों का उपचार फैक्ट्री के अस्पताल में चल रहा है। अन्य लोगों को मरहम पट्टी करके घर भेज दिया गया है। फैक्ट्री प्रबंधन चार मजदूरों के मामूली रूप से घायल होने की बात कह रहा है।

स्क्रैप गलाते समय हुआ हादसा

कस्बे के उद्योग नगरी में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड की 40 टन वाली भट्ठी में स्क्रैप गलाते समय शनिवार सुबह करीब सात बजे विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आकर 45 वर्षीय रामपाल निवासी पंधरी, 40 वर्षीय बिजभान निवासी झूसी प्रयागराज, 56 वर्षीय विश्वनाथ महतो निवासी गोपालगंज बिहार, 48 वर्षीय हीरा यादव निवासी सुरहा थाना चांद, कैमुर भभुआ गंभीर रूप से झुलस गए।

साथ ही आसपास मौजूद अन्य छह मजदूर छींटे पड़ने से मामूली रूप से जख्मी हो गए। रामपाल और बिजभान को सदर अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर कानपुर के एलएलआर अस्पताल (हैलेट) कानपुर रेफर किया गया है। विश्वनाथ एवं हीरा यादव का उपचार फैक्ट्री के अस्पताल में चल रहा है। अन्य लोगों को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया है।

दो घायलों को कानपुर किया गया रेफर

फैक्ट्री मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर के अनुसार चार मजदूर घायल हुए है। दो को कानपुर भेजा गया है दो का उपचार फैक्ट्री के अस्पताल में चल रहा है और मजदूरों के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दिया है। अगर तहरीर मिलेगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: 'पत्नी और सास को फांसी दी जाए...', यूपी में अतुल सुभाष की तरह युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।