Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राठ से हमीरपुर आ रही रोडवेज बस और डंपर की भीषण टक्कर, 11 यात्री घायल

    Updated: Fri, 15 May 2026 05:09 PM (IST)

    हमीरपुर में राठ डिपो की एक बस डंपर से टकरा गई, जिसमें दंपती समेत 11 लोग घायल हो गए। पेड़ के नीचे खड़े ट्रकों को बचाने के प्रयास में हुई इस दुर्घटना मे ...और पढ़ें

    क्षतिग्रस्त बस और हादसे में घायल महिला व बुजुर्ग। जागरण

    क्षतिग्रस्त बस और हादसे में घायल महिला व बुजुर्ग। जागरण

    HighLights

    1. घटना के बाद यात्रियों के बीच मची चीख पुकार, सभी को लाया गया जिला अस्पताल

    2. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानी घायलों की स्थिति, की घटना स्थल की जांच

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। सवारियां लेकर राठ से हमीरपुर आ रही राठ डिपो की बस सदर कोतवाली के राठ हमीरपुर मार्ग स्थित शंकरी पीपल मोड़ के पास हाईवे किनारे पेड़ की छाया के नीचे खड़े ट्रकों को बचाने के टक्कर में सामने से आ रहे डंपर से बस की जोरदार टक्कर हो गई। डंपर और बस की टक्कर होते ही बस में बैठी सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई। इस घटना में दंपती समेत कुल 11 लोग घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है।वहीं एक महिला की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक राठ हमीरपुर स्टेट हाईवे पर जाम भी लगा रहा।

    शुक्रवार की दोपहर राठ डिपो के बस चालक रवींद्र कुमार व परिचालक मीनू करीब 20 से 25 सवारियां लेकर हमीरपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही बस सदर कोतवाली के राठ हमीरपुर स्टेट हाईवे स्थित शंकरी पीपल के मोड़ के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंची कि तभी हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को बचाने में बस सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। डंपर से बस टकराते ही बस में सवार यात्रियों का संतुलन बिगड़ गया और एक दूसरे के ऊपर गिर गए।

    इस घटना से यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। मोड़ के पास मौजूद लोगों ने घायलों को बस से निकाला। वहीं सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में कानपुर नगर के थाना सजेती अंतर्गत सिरसा गांव निवासी 70 वर्षीय प्यारेलाल व 65 वर्षीय इनकी पत्नी मुन्नी देवी समेत थाना सुमेरपुर के टेढ़ा गांव निवासी 60 वर्षीय रामजीवन पुत्र कोरा, थाना सुमेरपुर के पचखुरा गांव निवासी 55 वर्षीय शंकर पुत्र बरदानी, थाना बिवांर के भरखरी गांव निवासी 62 वर्षीय लल्लूराम व 30 वर्षीय इनकी बेटी रामदेवी, थाना बिवांर के उमरी गांव निवासी 32 वर्षीय प्रदीप पुत्र बरदानी, थाना मुस्करा के गुंदेला गांव निवासी 48 वर्षीय चंद्रप्रकाश पुत्र बाबूराम, मुस्करा थाना के बिहुंनी गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मपाल पुत्र रतन सिंह, बिवांर निवासी 56 वर्षीय छेदालाल पुत्र हीरालाल व जनपद महोबा के पनवाड़ी थाना अंतर्गत तुर्रा गांव निवासी अखिलेश खरे पुत्र लखनलाल घायल हो गए। सभी की हालत में इलाज के बाद सुधार हैं।

    खबरें और भी

    वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुई मुन्नी देवी को कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एआरएम आरपी साहू समेत रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवशरण सिंह समेत अन्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एआरएम ने बताया कि हाईवे किनारे पेड़ के नीचे खड़े ट्रकों को बचाने के चक्कर में बस सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई और घटना हो गई। वहीं सदर कोतवाल राकेश कुमार सरोज ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।जहां सभी की हालत सामान्य हैं।