Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में छह माह से अनुपस्थित था चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी, बंदोबस्त अधिकारी ने किया निलंबित

    Updated: Fri, 22 May 2026 03:29 PM (IST)

    हमीरपुर में चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी को छह माह से अनुपस्थित रहने के कारण बंदोबस्त अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 16 मई को हुई समीक्षा बैठ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। छह माह से अनुपस्थित चल रहे चकबंदी लेखपाल को बंदोबस्त अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से चकबंदी विभाग में हलचल मची हुई है। बीते दिनों की गई समीक्षा के बाद बंदोबस्त अधिकारी के द्वारा यह कार्रवाई की गई।

    चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सरीला क्षेत्र में तैनात चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी बीते छह माह से अनुपस्थित चल रहा था। कई बार उसे इस संबंध में नोटिस भी दी गई।

    लेकिन उसके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा बीते 16 मई को समीक्षा बैठक की गई। जिसके बाद कार्य में लापरवाही बरतने और बिना सूचना के छह माह से अनुपस्थित रहने वाले चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि दोषी लेखपाल का कई बार वेतन भी रोका जा चुका है। इसके बाद भी लेखपाल की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ और वह बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहा था।

    उन्होंने बताया कि किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं इस कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मियों में हलचल मची हुई है।

    यह भी पढ़ें- एटा में शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने की युवतियों से अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल, दो हुए सस्पेंड