Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में बिजली विभाग का अजब कारनामा: न तार जुड़े न बिजली जली, फिर भी बिल आ गया 60 हजार

    Updated: Tue, 12 May 2026 10:21 PM (IST)

    हमीरपुर के मौदहा विकासखंड के बुढ़ई ग्राम पंचायत भवन में बिजली विभाग ने पांच साल पहले मीटर तो लगा दिया, लेकिन कनेक्शन नहीं जोड़ा, फिर भी 60 हजार रुपये ...और पढ़ें

    बुढ़ई पंचायत भवन में लगा बिना कनेक्शन मीटर। जागरण

    बुढ़ई पंचायत भवन में लगा बिना कनेक्शन मीटर। जागरण

    HighLights

    1. पंचायत भवन में पांच साल से नहीं बिजली कनेक्शन

    2. बिना उपयोग के ही 60 हजार का बिल आया

    3. शिकायत के बाद भी समस्या का नहीं समाधान

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। अब तो विभाग की लापरवाही हैरान करने वाली है। पंचायत भवन में बिजली मीटर लगा गए और कनेक्शन देना भूले। इसकी जब शिकायत की गई तो भूल सुधारने के बजाय 60 रुपये बिजली यूज करने का बिल थमा दिया।

    मामला मौदहा विकासखंड के बुढ़ई ग्राम पंचायत का है। पंचायत भवन में मीटर लगाने के बाद आज तक उसमें बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। लेकिन बिना कनेक्शन व बिजली उपयोग के मीटर लगने के बाद से बिल लगातार आ रहा है। परेशान प्रधान ने इसकी शिकायत एसडीओ से करते हुए कनेक्शन जोड़ने की मांग की है।

    ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने 5 वर्ष पूर्व शासन के कड़े निर्देश के बाद पंचायत भवन में मीटर लगा दिया, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं किया और न तार खींचे गए। लेकिन बिना कनेक्शन व आपूर्ति होने के विभाग बिल भेज दिया।

    15 बार की शिकायत

    प्रधान ने बताया कि इसकी 15 बार शिकायत की गई। इसके बावजूद न कनेक्शन जोड़ा गया और न ही बिजली का बिल भेजना बंद किया गया। कुछ दिन पहले ही पुराना मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया।

    खबरें और भी

    अब बिल हो गया 60 हजार

    उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जबकि शासन की ओर से पंचायत भवन में लगातार सरकारी काम करने के आदेश जारी किए जाते हैं। अब तक इसका बिल 60 हजार रुपये हो चुका है। ग्राम प्रधान ने उपखंड अधिकारी से तत्काल कनेक्शन जोड़ने और बिना उपयोग के भेजे जा रहे बिल को निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी एके वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।