शार्ट सर्किट से हमीरपुर में लगी आग, भैंस बचाने में किसान पर गिरा जलता छप्पर, कई जानवर भी मरे
हमीरपुर के मौदहा स्थित करहिया गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक 70 वर्षीय किसान की जलकर मौत हो गई। वह अपनी झोपड़ी में बंधी भैंस को बचाने का प्रया ...और पढ़ें

पति रतीराम की मौत पर बेसुध पत्नी गिरजारानी को संभालती महिलाएं। जागरण
HighLights
मौदहा कोतवाली के करहिया गांव में हुई घटना से मची हलचल
सूचना पर सीओ व तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी खेतों की पराली में गिरने से आग लग गई और इस आग ने एक कच्चे घर को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने से छप्पर के नीचे बंधी भैंस को बचाने में जलता हुआ छप्पर किसान के ऊपर गिर गया। जिससे उसकी जलकर मौत हो गई।
वहीं इस घटना में दो कुत्ते और तीन बकरियां भी जलकर मर गईं। घटना की सूचना मिलने पर सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय, तहसीलदार शिखर मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से मृतक के किसान के स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं।
खेत में बिजली लाइन की चिंगारी से तबाही
मौदहा के ग्राम करहिया निवासी 70 वर्षीय रतीराम पुत्र दिल्लीपत गांव के छिरका मार्ग पर खेत में झोपड़ी बनाकर पत्नी गिरजारानी के साथ रहता था। उसका छोटा बेटा दीपू अपने परिवार समेत करहिया गांव में रहता है। मंगलवार की दोपहर उसकी पत्नी अपने बेटे के घर चली गई थी। तभी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खेतों से गुजरी बिजली लाइन के तारों से निकली चिंगारी खेतों की पराली में गिरी और इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसने रतीराम की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया।
जानवरों के बचाने में गई जान
झोपड़ी में लगी आग देख रतीराम ने उसके नीचे बंधी भैस को निकालने का प्रयास में जुट गया और इसी दौरान जलता हुआ छप्पर उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह उसमें दबकर जल मरा। इस अग्निकांड में उसकी तीन बकरियां व दो कुत्ते भी जलकर मर गए। जबकि भैंस आंशिक रूप से झुलस गई है। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार शिखर मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल करने के साथ-साथ इस अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन भी करना शुरू कर दिया है।
खबरें और भी
रतीराम जब भैंस खोलने के लिए झोपड़ी के अंदर घुसा तो उसके स्वामी भक्त कुत्ते भी उसके साथ जल रही झोपड़ी के अंदर घुस गए। रतीराम ने भैंस को तो खोलकर बचा लिया। लेकिन उसने भैंस के चक्कर में अपनी जान गवां दी। मृतक के तीन पुत्र हैं जिसमें दो बाहर रहते हैं और एक गांव में रह किसानी करता है। सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना शार्ट सर्किट से हुई है। वहीं बिजली विभाग के जेई राजू प्रजापति का कहना है कि घटना शार्ट सर्किट से नहीं बल्कि अन्य किसी कारण से हुई है।