विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में फल विक्रेता के सिर में गोली मारकर हत्या का आरोप, स्वजन ने शव रख कालपी स्टेट हाईवे किया जाम

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:29 PM (IST)

हमीरपुर में गोली लगने से घायल फल विक्रेता राजकुमार की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। नाराज परिजनों ...और पढ़ें

राजकुमार की मौत के बाद हाईवे जाम करते लोग। जागरण

राजकुमार की मौत के बाद हाईवे जाम करते लोग। जागरण

HighLights

  1. फल विक्रेता राजकुमार की गोली लगने से मौत

  2. कानपुर में इलाज के दौरान हुई थी मौत

  3. परिजनों ने हमीरपुर-कालपी हाईवे जाम किया

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। गोली लगने से घायल फल विक्रेता की कानपुर में इलाज दौरान हुई मौत से नाराज स्वजन ने शव आने पर हमीरपुर कालपी स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डटे हुए हैं।

हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा स्वजन को समझाने में जुटे हुए हैं। स्वजन ने अपने ही रिश्तेदारों पर गोली मारकर फल विक्रेता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

सदर कोतवाली के वार्ड संख्या 20 गौरा देवी नई बस्ती निवासी 40 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू शहर के कालपी चौराहा के पास फल की ठिलिया लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी सरोजनी ने बताया कि 16 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे उसका पति राजू कालपी चौराहा में ठिलिया लगाए था, तभी वह गिर गया।

स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पत्नी ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे राजू की मौत हो गई। सिटी स्कैन में सिर के अंदर गोली होने की बात सामने आई थी।

कानपुर पुलिस ने मामला संदिग्ध होने पर पैनल के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया। जिसमें फल विक्रेता के सिर में गोली होने की पुष्टि हुई है। इस घटना की जानकारी होते ही स्वजन आक्रोशित हो गए और शव आते ही स्वजन ने हमीरपुर कालपी स्टेट हाईवे स्थित कालपी चौराहा पर फल विक्रेता का शव रखकर जाम लगा दिया है। करीब एक घंटे से हंगामा चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बेतवा पुल पर सांड का जानलेवा हमला, घर लौट रहे बाइक सवार युवक के सीने में घुसा दी सींग, मौत

यह भी पढ़ें- SIR Campaign: महिलाओं को बड़ी राहत! वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए नहीं देनी होगी मायके की जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।