Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में ट्रेन रोककर चालक ने रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक को हटाया, दोबारा चलने पर कूदने से कटा पैर का पंजा

    Updated: Sun, 17 May 2026 05:39 PM (IST)

    पत्नी के मायके से न लौटने पर एक युवक ने सुमेरपुर में इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। ट्रेन चालक ने एक बार गाड़ी रोकी, लेकिन दोबा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. युवक की गतिविधि देख स्टेशन से जीआरपी सिपाही ने भगा दिया था

    2. घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए किया गया है रेफर

    संवाद सहयोगी, सुमेरपुर (हमीपुर)। पत्नी के मायके से न आने पर क्षुब्ध युवक ने इंटरसिटी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।ट्रैक पर लेटे युवक को देख ट्रेन चालक ने गाड़ी रोक दी। जिसके बाद युवक ट्रैक से हट गया और दोबारा फिर से जैसे ही ट्रेन बढ़ी तो वह ट्रेन के आगे कूद गया। इस घटना में युवक दाहिने पैर का पंजा कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    कस्बे के ऊंछा थोक निवासी 38 वर्षीय वरदानी पुत्र टरकू ने बताया कि उसकी पत्नी मीना मायके चली गई है और अब आने को तैयार नहीं है। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। उसने बताया कि वह पहले रेलवे स्टेशन पर गया था। लेकिन वहां जीआरपी के सिपाही ने उसे भगा दिया। इस वजह से वह बांदा रोड के रेलवे क्रासिंग के पास आत्महत्या करने का निर्णय लिया। यहां पहुंचकर वह इंटरसिटी ट्रेन से आत्महत्या करने के लिए इधर उधर घूमने लगा। इस पर गेटमैन से उसे भगा गया। गेटमैन के भगाने पर करोड़न नाला की तरफ जाकर इंटरसिटी से आत्महत्या करने के लिए पटरी पर लेट गया।

    युवक को पटरी में लेटा देख कर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और उसे पटरी से हटा दिया। लेकिन जैसे ही दोबारा ट्रेन आगे बढ़ी तो युवक पटरियों में घुसने का प्रयास किया। जिससे ट्रेन के पहियों के नीचे आने से दाहिने पैर का पंजा कट गया। इस पर ड्राइवर ने फिर से ट्रेन रोक दी। ट्रेन के दोबारा रुकने एवं युवक के कटने की बात सुनकर राहगीर एवं ट्रेन के यात्रियों की भीड़ लग गई।

    लोगों ने घायल युवक को पटरी किनारे से उठाकर छाया में लिटाकर एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जीआरपी के सिपाही सुभाष ने बताया कि युवक स्टेशन पर त्रिशूल लेकर पटरी के आसपास टहल रहा था। उसे वहां भगा दिया था। इसके बाद वह रेलवे क्रासिंग के पास आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन पैर का पंजा ही कटा है।

    खबरें और भी