विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:42 PM (IST)

हमीरपुर के इटैलियाबाजा गांव में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शराब पार्टी में विवाद के बाद युवक की हत्या।

  2. इटैलियाबाजा गांव में सोमवार देर रात हुई वारदात।

  3. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। थाना जरिया के इटैलियाबाजा गांव में सोमवार की देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हलचल मच गई है। पुलिस घटना में शामिल आरोपितों की तलाश कर रही है।


इटैलियाबाजा गांव निवासी 32 वर्षीय संजय उर्फ संजू पुत्र मूरतध्वज अपने साथियों के साथ गांव बाहर पार्टी कर रहा था। यहां जमकर शराब भी पी जा रही थी। तभी चखने को लेकर विवाद हो गया। जो इतना बढ़ा कि पार्टी में शामिल युवकों में छीनाझपटी होनी लगी। इसी दरम्यान गोली चल गई। जो सीधे संजय को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना से पार्टी में शामिल युवकों में हलचल मच गई और सभी मौके से फरार हो गए। मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष मनोज पांडेय का कहना है कि गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।

शराब ठेके पर विवाद के बाद फायरिंग, तीन लोगों पर मुकदमा

कस्बे में शराब ठेके पर शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कस्बे के चार थोक निवासी भूपेंद्र और चंद्रशेखर पुत्र हरिश्चंद्र राजपूत ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह मंडी के पीछे बिलगांव रोड स्थित अंग्रेजी शराब ठेका नंबर एक के पास बैठे थे। इसी दौरान बसवारी गांव निवासी दीपक पुत्र भवानीदीन उर्फ भिंडरवाले, गोलू महाराज और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे।

आरोप है कि तीनों शराब के नशे में उनसे बहस करने लगे। विरोध करने पर दीपक ने कथित तौर पर अवैध तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मारपीट भी की। पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक, गोलू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फायरिंग, मारपीट तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि दीपक और गोलू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।