Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भैंस चरा रहे सैलून संचालक की नहर में गिरकर मौत, मिर्गी के दौरे का शिकायत था मनीष

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 03:42 PM (IST)

    हमीरपुर के मुस्करा क्षेत्र में 24 वर्षीय सैलून संचालक मनीष की नहर में गिरने से मौत हो गई। वह भैंस चरा रहा था जब उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नहर में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हमीरपुर में भैंस चराते सैलून संचालक की नहर में मौत।

    2. मिर्गी का दौरा पड़ने से मनीष नहर में गिर गया।

    3. पिता की मौत के बाद परिवार का एकमात्र सहारा था।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। मुस्करा क्षेत्र के ग्राम बिहूनी खुर्द में शनिवार की सुबह भैंस चराने गए सैलून संचालक की नहर में गिरने से मौत हो गई। इस घटना से मृतक के स्वजन बेहाल हैं।

    बिहुनी खुर्द गांव निवासी 24 वर्षीय मनीष पुत्र बृजकिशोर शनिवार की सुबह करीब दस बजे भैंस चराने के लिए मौदहा की नहर पटरी पर गया था। मृतक के चाचा रामकिशन ने बताया कि मनीष को मिर्गी के दौरे की शिकायत थी। उसी दौरान पास के खेतों में कटाई का कार्य चल रहा था और कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। तभी मनीष को दौरा पड़ा और वह संतुलन खोकर नहर में जा गिरा।

    लोगों को तुरंत सूचना दी

    घटना को देख रहे बच्चों ने तुरंत खेतों में काम कर रहे लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को काल किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी विनय कुमार व चालक राजेश ने ग्रामीणों की मदद से मनीष को नहर से बाहर निकाला और उसके चाचा रामकिशन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले जाया गया। जहां डा.शिवजी गुप्ता ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष अपने पिता की इकलौती संतान था।

    उसके पिता बृजकिशोर का करीब डेढ़ माह पहले सरिया काटते समय हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि यह दूसरी बड़ी दुर्घटना हो गई। मनीष अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और मुस्करा कस्बे में बाल काटने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

    यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में फंदे से लटका मिला युवक का शव, लाश के पास मिला बैग और पानी की बोतल

    इस संबंध में मुस्करा थाने के दारोगा राम शिरोमणि यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी