हमीरपुर में खाना बनाने को लेकर पति से विवाद, मां ने बच्चे को खिलाया जहर, खुद भी निगला
हमीरपुर में खाना बनाने को लेकर पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने मासूम बेटे को सल्फास खिलाकर खुद भी खा ली। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपु ...और पढ़ें

जिला अस्पताल में भर्ती कीर्ति को संभालती उसकी सास रामप्यारी व अन्य स्वजन। जागरण
HighLights
खाना बनाने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ।
महिला ने मासूम बेटे संग सल्फास खाई।
दोनों की हालत गंभीर, कानपुर रेफर।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। खाना बनाने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद सूना घर पाकर एक महिला ने पहले तो अपने मासूम बच्चे को सल्फास की गोलियां खिलाई और फिर स्वयं गोलियां खा लीं। सल्फास खाने के बाद मां और बेटे दोनों की हालत बिगड़ लगी। पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना पर खेत से घर पहुंचे पति व सास ने दोनों को मौदहा सीएचसी पहुंचाया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मां बेटे को कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
मौदहा कोतवाली के तिंदुही गांव निवासी मोहित कुशवाहा की शादी वर्ष 2024 में थाना बिवांर के टीहर गांव निवासी 26 वर्षीय कीर्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच में वाद विवाद होता रहता था। पति से आएदिन विवाद से परेशान होकर कीर्ति मायके में जाकर रहने लगी। करीब डेढ़ वर्ष से कीर्ति मायके में ही रह रही थी। छह माह पूर्व नाते-रिश्तेदारों समझाने के बाद कीर्ति ससुराल में आकर रहने लगी।
रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मोहित ने काम पर निकलने से पहले कीर्ति से खाना बनाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के बाद पति घर से बाहर चला गया और सास रामप्यारी भी खेत में काम के लिए निकल गई।तभी घर सूना पाकर कीर्ति ने पहले अपने दो वर्षीय बेटे हिमांशु को सल्फास की गोलियां खिलाईं और फिर स्वयं ने गोलियां खा ली। सल्फास खाते ही दोनों की हालत बिगड़ना शुरू हो गई।
स्वजन दोनों को लेकर सीएचसी मौदहा गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि पति के आएदिन विवाद करने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। वहीं इस घटना से घर के लोग परेशान हैं।