Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में मानवता शर्मसार, चीखते रहा युवके, नहीं पसीजा दिल... पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से की बेरहमी से पिटाई

    Updated: Sun, 31 May 2026 07:01 PM (IST)

    निमंत्रण में जा रहे दो बाइक सवार युवकों को साइड न देने पर हुए विवाद के बाद ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने पेड़ से बांधकर बेल्ट व डंडों से बेरहमी से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. निमंत्रण में बाइक से जा रहे युवकों द्वारा ट्रैक्टर से साइड लेने को लेकर हुआ था विवाद

    2. लकड़ी लादकर जा रहा ट्रैक्टर चालक नहीं दे रहा था साइड, पुलिस ने शुरू की जांच

    संवाद सूत्र, मुस्करा (हमीरपुर)। साइड न देने पर दो बाइक सवार युवकों की ट्रैक्टर चालक से कहासुनी हो गई। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक ने गांव के ही कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया और उनके साथ मिलकर बाइक सवार युवकों को पेड़ में बांधकर बेल्ट व डंडों से उनके साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से एक युवक को गंभीर हालत में उरई रेफर कर दिया गया।

    थाना क्षेत्र के उपरखा गांव निवासी नरेंद्र पुत्र रामकृपाल राजपूत तथा बागरोन निवासी राहुल पुत्र रामबाबू जो वर्तमान में कस्बा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। शनिवार की शाम करीब सात बजे बाइक से जरिया क्षेत्र में एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवारों का आरोप है कि बंडवा गांव के पास विरमा नदी पर बने पुल के निकट सामने से लकड़ी लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर से साइड लेने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।

    नरेंद्र का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ट्रैक्टर चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों युवकों को पकड़कर गांव ले जाया गया। जहां उन्हें पेड़ में बांधकर बेल्ट, डंडों तथा लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया।

    चिकित्सकों ने नरेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उरई रेफर कर दिया। उसके शरीर और पीठ पर चोटों के कई निशान बताए गए हैं। दूसरे घायल राहुल के पिता रामबाबू ने आरोप लगाया कि मामूली विवाद के बाद उनके बेटे समेत दोनों युवकों के साथ गंभीर मारपीट की गई।

    खबरें और भी

    उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट तथ्यों के अनुरूप नहीं है। इस मामले में वह पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कह रहे हैं। वहीं जय नारायण पुत्र रामसनेही राजपूत निवासी भैंसाएं को भी वीडियो बनाने पर मारपीट की गई है। पीड़ित ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायल पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है तथा मेडिकल रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।