Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: 40 लाख के बीमे के लिए पति बना हैवान, हत्या कर हादसा दिखाने पत्नी के शव पर चढ़ाई कार

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:19 PM (IST)

    हमीरपुर में एक पति ने 40 लाख रुपये के बीमा के लालच में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए उसने शव पर कार चढ़ा दी, जिसके बाद ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड, इनसेट में रीता की तस्वीर।

    एआई जनरेटेड, इनसेट में रीता की तस्वीर।

    HighLights

    1. हमीरपुर स्टेट हाईवे किनारे फेंककर पत्नी के ऊपर कार चढ़ाकर पूरी तरह से रौंद दिया

    2. पोस्टमार्टम में खौफनाक खुलासा, किडनी छोड़कर पूरी तरह से शरीर क्षत विक्षत हो गया था

    3. दो महीने पहले ही कराया था बीमा, दोस्तों के साथ मिलकर पति ने वारदात को अंजाम दिया

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हमीरपुर में प्रेम विवाह का दो साल बाद खौफनाक अंत हो गया। पति ने पत्नी के नाम हुए 40 लाख रुपये के बीमा की रकम पाने के लालच में साथियों के साथ उसकी हत्या कर दी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को हाईवे पर रखकर कार चढ़ा दी।

    प्रेम विवाह के दो वर्ष बाद महिला के पत्नी के नाम कराए गए बीमा के 40 लाख रुपये पाने के लालच में पति ने हत्या कर दी। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पहले उसकी लाठी डंडों से पीटकर हत्या की। घटना को सड़क हादसे का नाम देने के लिए शव को राठ हमीरपुर स्टेट हाईवे किनारे फेंककर उसे कार से रौंद दिया।

    पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति पुलिस की पूछताछ में फंस गया। जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। फिलहाल अभी पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 12 से अधिक चोटें, किडनी छोड़ सब डैमेज

    वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर के बाहरी हिस्से में 12 से अधिक चोटें आई हैं, इसके साथ ही शरीर के अंदर किडनी छोड़कर अन्य सारी चीजें पूरी तरह से डैमेज हो गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करीब एक घंटे तक दो डाक्टरों के पैनल से किया गया है।

    खबरें और भी

    बैठका धाम मंदिर के पास फेंककर कार चढ़ाई

    बुधवार की देररात करीब 12 बजे ललपुरा थानाक्षेत्र के बैठका धाम मंदिर के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त के बाद पति से की गई पूछताछ के बाद घटना में नया मोड़ आ गया है। पति पुलिस के सवालों में फंस गया और उसने बीमा के रुपये पाने के लालच में अपने साथियों के साथ पत्नी की लाठी डंडों से हत्या कर शव राठ हमीरपुर हाईवे स्थित बैठका धाम मंदिर के पास फेककर उसमें कार चढ़ाने की बात को कबूल किया है। फिलहाल पुलिस अभी इस पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।

    तीन बेटी और एक बेटा है

    वहीं कानपुर देहात के राजपुर गांव निवासी मृतका के पिता सर्वेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी रीता की शादी 2002 में मैनपुरी में हुई थी। जिससे तीन बेटी और एक बेटा है। पति के निधन होने के बाद वह किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आ गई। मौजूदा समय में उसके बच्चे मैनपुरी में ही अपने दादी बाबा के पास रह रहे हैं।

    दो महीने पहले कराया था बीमा

    वहीं दूसरे व्यक्ति की मौत के बाद रीता का कानपुर गुजैनी में रहने लगी। वहीं आटा मिल में काम करने वाले मौदहा कोतवाली के बम्हरौली गांव निवासी अमर सिंह से इसका संपर्क हो गया। जो अपनी मां के साथ सुमेरपुर में रहता है। दो वर्ष पूर्व रीता और अमर ने प्रेम विवाह किया। पिता ने बताया कि बीते दो माह पूर्व अमर सिंह ने उसकी बेटी के नाम 40 लाख रुपये का बीमा करवाया था। जिसकी पहली किस्त के रूप में 2.60 लाख रुपये भी जमा किए थे।

    एक घंटे चला पोस्टमार्टम

    बीमा की धनराशि पाने के लालच में अमर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को हाईवे किनारे फेंककर उसे कार से रौंद दिया और घटना को सड़क दुर्घटना बना डाला। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल से करीब एक घंटे तक किया गया। जिसमें डा.संतोष कुमार व डा. शशांक शामिल रहे।

    शरीर पूरी तरह से क्षतविक्षत

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के शरीर के बाहरी हिस्से में करीब 12 चोटें आई हैं। इसके साथ ही शरीर के अंदर केवल किडनी की शेष बची हैं बांकी सारा हिस्सा पूरी तरह से डैमेज पाया गया है।इस संबंध में सीओ सदर यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पीसी करके सारी जानकारी दी जाएगी।