विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 साल से करवा चौथ का व्रत रख रही मुस्लिम महिला, चांद का दीदार कर पति के हाथों पानी पीकर तोड़ती हैं व्रत

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:18 PM (IST)

हमीरपुर की नेहा नामक मुस्लिम महिला पिछले 13 सालों से अपने पति इंतजार की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रख रही हैं।

अपने पति इंतजार के साथ करवाचौथ का व्रत रखने वाली नेहा। सौजन्य स्वयं

अपने पति इंतजार के साथ करवाचौथ का व्रत रखने वाली नेहा। सौजन्य स्वयं

HighLights

  1. हमीपुर की मुस्लिम महिला नेहा 13 साल से रख रही व्रत।

  2. पति इंतजार की लंबी आयु के लिए निभा रही हिंदू परंपरा।

  3. चांद देखकर पति के हाथों पानी पीकर तोड़ती हैं व्रत।

अनुराग मिश्रा, हमीरपुर। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत हमीरपुर की एक मुस्लिम महिला भी अपने पति की मंगल कामना के लिए रखती है और चांद का दीदार करने के बाद अपने पति के हाथों पानी पीकर इस निर्जला व्रत को तोड़ती है।

करवाचौथ का पर्व बहुत ही पसंद

हमीरपुर के अमन शहीद मोहल्ला निवासी नेहा बीते 13 वर्षों से अपने पति इंतजार की लंबी आयु के लिए इस परंपरा को निभा रही हैं। उनका कहना है कि यह त्योहार उनके लिए अन्य त्योहारों की अपेक्षा एक अलग स्थान रखता है।

शहर के अमन शहीद मोहल्ला निवासी नेहा बताती हैं कि करवाचौथ का पर्व उन्हें बहुत ही पसंद है। हिंदू रीति रिवाज में इस पर्व को जिस तरह से महत्व दिया जाता है, वह भी उसी तरह से इस पर्व को हर वर्ष मनाती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए बीते 13 वर्षों से व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना कर रही हैं।

नेहा ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2014 में इंतजार के साथ हुई। शादी के बाद जैसे ही करवाचौथ का पर्व आया उन्होंने इस व्रत को रखना शुरू कर दिया और आज पूरे 13 वर्ष इस परंपरा को निभाते हुए बीत रहे हैं।

नेहा ने बताया कि गुरुवार को वह भी हिंदू महिलाओं की तरह अपने पति इंतजार की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी और विधि विधान से पूजन पाठ करने के बाद चांद का दीदार कर पति के हाथों पानी पीकर, इस व्रत को तोड़ेंगी।

त्योहार को लेकर उन्होंने खरीदारी भी कर ली है। पति पत्नी के इस विशेष पर्व की वह भी साक्षी बनेंगी। वहीं इंतजार कहते हैं कि उनकी पत्नी की खुशी जिसमें हैं, उसमें वह भी खुश हैं और उन्होंने कभी इसके लिए मना भी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद न करें गलती, डायटिशियन की है ये सलाह

यह भी पढ़ें- चांद का दीदार होते ही टूट न पड़ें खाने पर, करवाचौथ व्रत के पारण में रखें खान-पान से जुड़ी इन जरूरी बातों का ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।