हमीरपुर में साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, जो भगवान राम और रामसेतु को नकारते थे, उन्हें अब राम की याद आ रही
पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने हमीरपुर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी, वंदे मातरम विधेयक और नीट जैसे मुद्दों पर अपनी प्रतिक् ...और पढ़ें

पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति। जागरण
HighLights
साध्वी निरंजन ज्योति ने हमीरपुर में विभिन्न मुद्दों पर बात की।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग।
विपक्ष पर राम को नकारने के बाद याद करने का आरोप।
जागरण संवाददता, हमीरपुर। पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने हमीरपुर पहुंची। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, वंदे मातरम विधेयक और नीट जैसे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिसने भी गड़बड़ी की है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। इस घटना से करोड़ों भारतीयों की आस्था को ठेस पहुंची है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि पहले जो भघवान राम और रामसेतु को नकारते थे, उन्हें अब राम की याद आ रही है।
नगर पालिका हमीरपुर पहुंची पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का चेयरमैन कुलदीप निषाद समेत अन्य भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए तत्काल एसआइटी गठित की गई है और उन्हें विश्वास है कि सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
नीट और राम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष के विरोध को लेकर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग पहले भगवान राम और रामसेतु को नकारते थे, उन्हें अब राम की याद आ रही है। वंदे मातरम विधेयक पर कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करती हैं। वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए जिन लोगों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके प्रति यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वंदे मातरम का अपमान करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।