शादी का कार्ड- गेस्ट हाउस रसीद दिखाएं, कमर्शियल सिलिंडर ले जाएं: गैस संकट के बीच UP में यहां नया नियम लागू
अब शादी के कार्ड और गेस्ट हाउस की रसीद दिखाने पर अधिकतम 2-3 सिलेंडर ही मिल पाएंगे। अप्रैल में कई सहालग तिथियों पर यह संकट गहरा गया है। ...और पढ़ें
-1775831260921_m.webp)
ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
खाड़ी देशों के बीच चल रही जंग खुशियों पर पड़ रही है अब भारी
शादी के लिए अधिकतम 2-3 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे।
सिलेंडर हेतु शादी कार्ड, रसीद दिखाना अनिवार्य।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। खाड़ी देशों के बीच चल रही जंग खुशियों पर भारी पड़ने लगी है। सहालग में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। एजेंसियों द्वारा हाथ खड़े करने के बाद लोग जिला पूर्ति व एजेंसियों संचालकों के पास पहुंच रहे हैं। शादी के कार्ड और गेस्ट हाउस की रसीद के साथ सिलिंडर की मांग कर रहे हैं। 19 व 20 अप्रैल को बड़ी सहालग होने के कारण विभाग के सामने भी आपूर्ति को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
खरमास समाप्त होते ही सहालग आरंभ हो जाएंगे। सर्वाधिक सहालग 19 व 20 अप्रैल को है। सभी गेस्ट हाउस बुक हैं। सभी के सामने सिलिंडर का संकट गहराया है। एजेंसी संचालकों ने सिलिंडर देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। कार्यक्रम निर्धारित होने के कारण हर आयोजन में 10-12 सिलिंडर की मांग की जा रही है।
एजेंसियों के इंकार करने के बाद अब लोग जिला पूर्ति कार्यालय में पहुंचने लगे हैं। शादी के कार्ड के साथ प्रार्थना पत्र में अपनी बात लिखकर दे रहे हैं। इतना ही नहीं संबंधित गैस एजेंसी का नाम और अपनी गैस कनेक्शन की किताब की फोटोकापी भी लगाकर देनी होगी। विभागीय स्तर पर कमर्शियल सिलिंडर ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारी सिलिंडर को लेकर अभी किसी से कुछ नहीं कह रहे हैं।
इन तिथियों पर सर्वाधिक मांग
इस माह 19 अप्रैल के अतिरिक्त 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल को सर्वाधिक सहालग है। ऐसे में अधिकारी भी परेशान हैं कि कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति कैसे कराई जाएगी।
20 मई को है पुत्री की शादी, नहीं मिल रहे सिलिंडर
अनोद पाठक ने बताया कि उसकी पुत्री प्रिया की शादी 20 अप्रैल को होनी है। शादी में हलवाई ने 11 सिलिंडर की डिमांड की है। लेकिन एजेंसी से सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। सिलिंडर के लिए रिश्तेदारों व परिवार के लोगों से सिलिंडर की मांग कर रहे हैं।
खबरें और भी
शादी के लिए अभी तक 8-10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लेकिन उपभोक्ताओं को अधिकतम दो से तीन कमर्शियल सिलिंडर ही मिलेंगे। उसके लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र देना होगा। सभी एजेंसी संचालकों को उसके लिए लेटर भेजा जा रहा है।
- बृजेश शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी हमीरपुर।