पहली बार 3 जिलों में फैला गढ़ गंगा मेला, हापुड़ से अमरोहा-मेरठ तक बढ़ा दायरा; लगेगी 15 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें इस बार हापुड़ से अमरोहा-मेरठ सीमा तक मेले का विस्तार हुआ है।

गढ़ गंगा मेले की तैयारियों की तस्वीर।
HighLights
मेला हापुड़ से अमरोहा-मेरठ सीमा तक विस्तारित हुआ।
गंगा किनारे 15 फीट ऊंची शिव मूर्ति स्थापित होगी।
मेले में विद्युत, पेयजल, पुलिस लाइन की तैयारी पूरी।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेला इस बार चौड़ाई के मुकाबले लंबाई में अधिक रहने की संभावना है। हापुड़ सीमा से शुरू होकर यह मेला अमरोहा एवं मेरठ की सीमा में प्रवेश कर गया है। इसी के साथ मेले में पहली बार करीब 15 फिट ऊंची शिव की मूर्ति गंगा किनारे आरती स्थल के पास स्थापित की जाएगी।
गढ़मुक्तेश्वर के गंगा खादर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मुख्य रास्तों के साथ ही सेक्टर आदि को तैयार कर दिया गया है। विद्युत एवं पेयजल की व्यवस्था को दुरस्त किया जा रहा है तो वहीं अस्थाई पुलिस लाइन का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।
मेले में दुकानदारों और झूलेवालों का आना हुआ शुरू
मेले में दुकानदारों एवं झूले आदि लगाने वालों का आगमन शुरू हो चुका है। वहीं दस नवंबर के बाद यहां श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। इस वर्ष मेले की करीब दो किलोमीटर लंबाई बढ़ने की संभावना है। यह मेला हापुड़ सीमा से होकर अमरोहा एवं मेरठ की सीमा तक फैल चुका है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर हुण ने बताया कि आरती स्थल पिछले वर्ष की तरह अमरोहा के तिगरी गांव के सामने ही स्थापित किया जा रहा है। वहीं पहली बार गंगा मेले में आरती स्थल के पास करीब 15 फिट ऊंची शिव की मूर्ति को मंच पर स्थापित किया जाएगा, जिसको रंगीन लाइटों से सजाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त आरती प्लेटफार्म को बड़ा किया जा रहा है। अभी तक गंगा स्नान के लिए 15 घाट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त घाट बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले में CM योगी के आगमन की सुगबुगाहट, मंडलायुक्त और DIG ने खादर में डाला डेरा, 10 नवंबर की डेडलाइन
यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले के भूमि पूजन के बीच पटका न मिलने पर बिफरे BJP नेता, पंडितों को दी दक्षिणा रुकवाने की धमकी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।