Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ के 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का खतरा, हरिद्वार-बिजनौर बैराजों से छोड़ा 2 लाख से अधिक क्यूसेक पानी

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:33 PM (IST)

    पहाड़ों पर वर्षा से गंगा का जलस्तर बढ़ा, हरिद्वार-बिजनौर बैराज से 2.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे हापुड़ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा है। शनिव ...और पढ़ें

    ब्रजघाट स्थित गंगा। जागरण आर्काइव

    ब्रजघाट स्थित गंगा। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. पहाड़ों पर वर्षा से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

    2. हरिद्वार-बिजनौर बैराज से 2.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

    3. हापुड़ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ।

    संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। पहाड़ों पर हो रही वर्षा के कारण पिछले एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

    बुधवार से लगातार गंगा जलस्तर में वृद्धि होने के बाद शनिवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई है। बावजूद इसके प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। शनिवार को हरिद्वार एवं बिजनौर बैराज से दोपहर तक दो लाख 35 हजार 986 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

    गढ़मुक्तेश्वर में गंगा खादर के किनारे नयागांव इनायतपुर, अब्दुलापुर, कोथला, रामपुर न्यामतपुर, आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर शाकरपुर, लठीरा, कृष्णावाली मंढैया, नयाबांस बख्तावरपुर के साथ ही आलमपुर भगवंतपुर, एदलपुर प्रसादीपुर, गांवड़ी, कुतुबपुर, जमालपुर, खानपुर-माखनपुर, सैदपुर, मुकीमपुर, झड़ीना, चितौड़ा, मोहम्मदपुर रूस्तमपुर, सलाहाबाद अदि गांवों में बाढ़ का अधिक खतरा रहता है।

    पिछले वर्ष गंगा ने करीब 12 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ दिया था। इस दौरान कई गांवों के जंगल तथा गलियों में पानी घुस गया था ताे कई गांवों के पास तक गंगा पहुंच गई थी। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो गई थी।

    येलो अलर्ट की तरफ बढ़ रही गंगा

    लोगों को गांव से बाहर आवागमन करने के लिए नाव अथवा ट्रैक्टर आदि का सहारा लेना पड़ा था। इस वर्ष भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि होनी शुरू हो गई है। गंगा धीरे-धीरे येलो अलर्ट की तरफ बढ़ रही है। हरिद्वार एवं बिजनौर बैराज से पिछले एक सप्ताह से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

    खबरें और भी

    इसी कड़ी में शनिवार की सुबह एक लाख पांच हजार 920 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि दोपहर दो बजे एक लाख 32 हजार 66 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यानि शनिवार को कुल दो लाख 35 हजार 986 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

    यह भी पढ़ें- पहाड़ों में बारिश से उफनी गंगा: डूबने लगे खेत, संभल के इन 42 गांवों के 80 हजार लोगों की बढ़ी धड़कनें

    एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि शनिवार को गंगा के जलस्तर में करीब 20 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाई हुई है।