विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Hapur: गर्दन काटकर फेंकी लाश, इलाके में फैली सनसनी; शव की हालत देख कांप उठा लोगों का दिल

Published: Fri, 28 Mar 2025 09:46 AM (IST)

यूपी के हापुड़ जिले में एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक की गर्दन काटकर लाश को ...और पढ़ें

हापुड़ में एक गांव के बाहर युवक का शव मिला है। जागरण फाइल
हापुड़ में एक गांव के बाहर युवक का शव मिला है। जागरण फाइल

HighLights

  1. युवक का गला रेतकर शव फेंका, नहीं हुई शिनाख्त।
  2. बक्सर गांव की निर्माणाधीन पुलिया के पास मिला शव।
  3. शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी पुलिस।

संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में थाना क्षेत्र के बक्सर गांव के बाहरी छोर पर निर्माणाधीन पुलिया के पास खून से लथपथ एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के करीब एक घंटा बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिया का चल रहा है निर्माण

बताया गया कि बक्सर गांव के मुख्य रास्ते की पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह पुलिया के नीचे एक खून से लथपथ शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

इसके बाद सीओ वरुण मिश्रा और थानाध्यक्ष सुमित तोमर पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान युवक की गर्दन कटी हुई और कमर में कई जगह चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें- शव के साथ रातभर सोए... ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम; मासूम की हत्या का राज जान उड़े अफसरों के होश

घटना को लेकर क्या बोले वरुण मिश्रा

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। वहीं, अलग-अलग पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। उधर, शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कारोबारी की हत्या का खौफनाक राज, जूते से हुई शव की पहचान; हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।