Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान: ब्रजघाट में जाम से निपटने को 14 पार्किंग, 5 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Updated: Sun, 24 May 2026 12:11 PM (IST)

    ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर ब्रजघाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जाम से बचने के लिए 14 अस्थाई ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हाईवे और पलवाड़ा मार्ग पर 14 अस्थाई पार्किंग बनाई गईं।

    2. 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था।

    3. 1340 पुलिसकर्मी और पब्लिक एलाउंस सिस्टम तैनात।

    संवाद सहयोगी, ब्रजघाट। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में ज्येष्ठ माह के दशहरा पर्व पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा हाईवे एवं पलवाड़ा मार्ग पर 14 अस्थाई पार्किंग बनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त पूरे मेले में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए पब्लिक एलाउंस सिस्टम को लगाया जा रहा है।

    नेटवर्क की दिक्कत होने अथवा आपस में तालमेल करने के लिए इस सिस्टम के माध्यम से संपर्क बनाया जाएगा। हाईवे से लेकर गंगा घाट तक पुलिस का पहरा रहेगा। चोर उच्चकों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

    पुष्पावती पूठ में होगा गंगा स्नान

    तहसील क्षेत्र में तीर्थ नगरी ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर के कच्चा घाट लठीरा एवं पुष्पावती पूठ में गंगा स्नान होगा। पहली बार पुष्पावती पूठ में भी गंगा के अंदर जिला पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग कराई गई है। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में 25 मई को होने वाले ज्येष्ठ गंगा दशहरा के गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन सड़कों पर उतरना शुरू हो गया है।

    दिल्ली लखनऊ हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने शनिवार सुबह से हाईवे पर वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया। इसी के साथ रविवार आज शाम से तीर्थ नगरी ब्रजघाट में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। अनेक श्रद्धालुओं ने इसके लिए पहले ही होटल एवं धर्मशालाओं को बुक कर लिया है।

    खबरें और भी

    इसी के साथ जाम से बचाने के लिए दिल्ली लखनऊ हाईवे पर आठ तथा छह अस्थाई पार्किंग ब्रजघाट एवं पलवाड़ा रोड पर बनाई गई है। हाईवे से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सड़क किनारे बनाई गई पार्किंग में रोक दिया जाएगा तो वहीं बुलंदशहर, स्याना एवं उस तरफ से पलवाड़ा होते हुए तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को चार अस्थाई पार्किंग में रोक दिया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त दो पार्किंग को अतिरिक्त रखा गया है। विशेष परिस्थितियों में यहां भी वाहनों को खड़ा किया जाएगा। पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर 1340 पुलिस कर्मी हाईवे से लेकर गंगा घाट तक कमान संभालेंगे। सार्दी वर्दी में पुलिस कर्मी चोर उच्चकों पर नजर रखेंगे।

    अधिकारियों की हुई बैठक

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं दिल्ली लखनऊ हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए शनिवार को भी कई जनपद के अधिकारियों ने बैठक कर अधिनस्थों को दिशा निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर एवं आसपास के जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की।

    इस दौरान जाम लगने वाले स्थलों को चयनित करते हुए वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती विशेष तौर पर करने के निर्देश दिए। इसी के साथ अमरोहा की तरफ से आने वाले वाहनों को भी विशेष परिस्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गंगा पुल के दूसरे छोर पर ही रोकने को लेकर चर्चा की गई।

    असमाजिक तत्वों पर रखनी होगी पुलिस को नजर

    इस बीच तीर्थ नगरी ब्रजघाट में झुंड के रूप में रहने वाले असमाजिक तत्वों द्वारा बाहरी श्रद्धालुओं से झपटमारी करने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। वहीं कई बार यह लोग गंगा तट से श्रद्धालुओं के सामान एवं नकदी तक पर हाथ साफ कर देते हैं।

    इसको लेकर पुलिस को सतर्क होना होगा। पुलिस कर्मियों को गंगा तट एवं फव्वारा चौक के आसपास विशेष नजर रखनी होगी। भीड़ के दौरान चोर उच्चके भी सक्रिय हो जाते हैं।

     

     

     

    जाम से बचाने एवं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से रणनीति तैयार की है। हाईवे से लेकर गंगा घाट तक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे तथा सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी नजर बनाएं रखेंगे। यदि किसी पुलिस कर्मी ने डयूटी में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


    -

    - स्तुति सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर