Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रजघाट गंगा में अस्थि विसर्जन के दौरान डूबे दो श्रद्धालु, मची चीख-पुकार; गोताखोरों ने बचाई जान

    Updated: Sat, 16 May 2026 04:40 PM (IST)

    ब्रजघाट में अस्थि विसर्जन के दौरान दो श्रद्धालु गंगा में डूबने लगे, जिन्हें गोताखोरों ने तत्परता से बचा लिया। दिल्ली के अशोक यादव अपने भाई की अस्थियां ...और पढ़ें

    अस्थि विसर्जन के दौरान डूबे दो श्रद्धालु। जागरण

    अस्थि विसर्जन के दौरान डूबे दो श्रद्धालु। जागरण

    HighLights

    1. ब्रजघाट में अस्थि विसर्जन के दौरान हादसा।

    2. दो श्रद्धालु गंगा की जलधारा में डूबे।

    3. गोताखोरों ने सकुशल बचाया दोनों को।

    संवाद सहयोगी, ब्रजघाट। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में अस्थि विसर्जन के दौरान दो श्रद्धालु गंगा की जलधारा में डूबेने लगे। इस दौश्रान पास में ही स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा समय रहते दोनों श्रद्धालु को सकुशल बचा लिया।

    दिल्ली रोहिणी निवासी अशोक यादव अपने स्वजन के साथ अपने भाई की अस्थि विसर्जित करने ब्रजघाट आए थे। अस्थि विसर्जन के दौरान अशोक गंगा की जलधारा में बहने लगे। अशोक को डूबता देख उसका साथ आया युवक भी अशोक को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो वह भी डूबने लगा।

    दोनों श्रद्धालुओं को डूबता देख गोताखोर सोरज केवट, भोलू केवट, पवन केवट ने गंगा में छलांग लगा दी और दोनों श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया।