धौलाना में दो युवकों पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर नफीस गिरफ्तार
धौलाना पुलिस ने दो युवकों पर हमला करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर नफीस को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जिले ...और पढ़ें

धौलाना में दो युवकों पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर नफीस गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड)
HighLights
धौलाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नफीस को किया गिरफ्तार।
दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप।
जिले में अपराध रोकने के अभियान के तहत कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, धौलाना। धौलाना थाना क्षेत्र में दो युवकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
आरोपी नफीस गिरफ्तार
इसी अभियान के तहत धौलाना पुलिस टीम ने आरोपित नफीस को गिरफ्तार कर लिया। नफीस पर दो युवकों के साथ लाठी-डंडों और लोहे की राड से हमला करने का आरोप है।
घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे गांव से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : पुलिस
गिरफ्तार आरोपित नफीस पुत्र इस्लाम धौलाना थाना क्षेत्र के पिपलेहड़ा गांव की बसर कालोनी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
