Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार, पैर की हड्डी टूटी

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 11:25 AM (IST)

    हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में एक अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गोहरा-मुदाफरा गांव के पास हुई इस दुर्घटना ...और पढ़ें

    हापुड़ में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल। (AI Generated Image)

    हापुड़ में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. बाबूगढ़ क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल।

    2. राहुल कुमार के पैर की हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती।

    3. पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    केशव त्यागी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में युवक के पैर की हड्डी टूट गई। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

    पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गाजियाबाद जिले के विजय नगर बाईपास स्थित लट्ठमार कालोनी के रमेश ने बताया कि उसका पुत्र राहुल कुमार चार फरवरी 2026 को दोपहर करीब तीन बजे गांव लोटी में अपनी मौसी के घर से बाइक पर सवार होकर मेरठ के मवाना जा रहा था।

    जब राहुल कुमार करीब साढ़े तीन बजे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा-मुदाफरा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

    मके पर ही बेहोश हुआ राहुल

    टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

    खबरें और भी

    स्वजन को सूचना मिलने पर वह भी अस्पताल पहुंच गए। घायल की हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी दाएं पैर की हड्डी का आपरेशन कराया गया। वह अपने पुत्र का इलाज लगातार करवा रहा है।

    थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- तेलंगाना: मेडिपल्ली में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 1 की मौत; 2 घायल