Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डूबकी, हर-हर गंगे के जयकारों से तट रहा गुंजायमान

    Updated: Fri, 19 Dec 2025 10:41 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा तट गुंजायमान रह ...और पढ़ें

    तीर्थ नगरी ब्रजघाट में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डूबकी लगाई।

    तीर्थ नगरी ब्रजघाट में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डूबकी लगाई।

    HighLights

    1. अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

    2. हर-हर गंगे के जयकारों से गुंजायमान तट

    3. उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उमड़ी भीड़

    संवाद सहयोगी, ब्रजघाट तीर्थ नगरी ब्रजघाट एवं पुष्पावती पूठ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डूबकी लगाई। इस दौरान गंगा तट हर- हर गंगे के जयकारों से गुंजायमान हो गया। तीर्थ नगरी ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ में अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया तो वहीं मंदिरों में चल रहे भजन कीर्तन में भाग लिया।

    इस दौरान अनेक भक्तों ने मंदिरों में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा गरीब एवं असहाय लोगों को अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान देकर पुण्य अर्जित किया। वहीं पुलिस भी हाईवे पर जाम न लगे, इसको लेकर सतर्क रहीं। इस दौरान गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी करते हुए लोगों को सचेत करते रहे।

    दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ओवर ब्रिज निर्माण के चलते रात से ही जाम जैसे हालात दिखाई दिए। बता दें कि यहां ओवर ब्रिज निर्माण के कारण वाहनों को हाईवे की सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। रास्ता संकरा होने के कारण यहां 24 घंटे जाम जैसे हालात बने रहते हैं। हालांकि सर्दी एवं कोहरे का मौसम होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दिखाई दी।