Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ बिजली विभाग का कर्मचारी, मचा हड़कंप; एक्शन की तैयारी में अधिकारी

    Updated: Mon, 04 May 2026 02:46 PM (IST)

    हापुड़ में ऊर्जा निगम के एक टीजीटू कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हापुड़ में टीजीटू कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल।

    2. बिजली चोरी का मामला निपटाने के लिए पैसे लेने का आरोप।

    3. अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में ऊर्जा निगम में तैनात टीजीटू-टेक्नीकल ग्रेड-टू, कर्मचारी का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही जिम्मेदारों में अफरा-तफरी मच गई। अधीक्षण अभियंता ने वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू करा दी है।

    रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। टीजीटू कर्मचारी गांव असौड़ा स्थित एक दुकान पर बैठा हुआ है और कुछ रुपये लेकर अपनी जेब में रखता है। वायरल वीडियो में आरोप है कि टीजीटू कर्मचारी बिजली चोरी के मामले को टरकाने के लिए रुपये ले रहा है।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही ऊर्जा निगम के जिम्मेदारों व अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

    इस संबंध में अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। टीजीटू कर्मचारी की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।