Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ के होटल संचालक पर ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, गाजियाबाद के बिल्डर ने की शिकायत

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 12:01 AM (IST)

    गाजियाबाद के एक बिल्डर ने हापुड़ के एक नामचीन होटल संचालक और उसकी पत्नी पर ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बिल्डर ने बताया कि उन्होंने म ...और पढ़ें

    होटल संचालक पर गाजियाबाद के बिल्डर ने ढ़ाई करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

    होटल संचालक पर गाजियाबाद के बिल्डर ने ढ़ाई करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

    HighLights

    1. हापुड़ के होटल संचालक पर ढाई करोड़ की धोखाधड़ी।

    2. गाजियाबाद के बिल्डर ने साझेदारी में लगाए थे पैसे।

    3. एसपी ने आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी जांच।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। एनसीआर के एक नामचीत होटल संचालक पर गाजियाबाद के बिल्डर ने ढ़ाई करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। दोनों ने साझेदारी में मथूरा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे होटल खोला था। इसमें बिल्डर से ढ़ाई करोड़ रुपया लगवा लिया। उसके बाद आरोपित चुपचाप होटल को बेचकर चला गया। अब रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। होटल संचालक की पत्नी को भी आरोपित बताया गया है।

    हापुड़ का रहने वाला कारोबारी एनसीआर का प्रमुख होटल संचालक है। उसके गढ़मुक्तेश्वर में दो बड़े ढाबे हाेने के साथ ही हरियाणा के सोनीपत में भी ढाबे के नाम से होटल हैं। पिछले दिनों उन्होंने मथूरा में भी होटल बनाया था। गाजियाबाद की संजय नगर कालोनी के रहने वाले नगेंद्र चौधरी उर्फ नीरज ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उन्होंने होटल व ढाबों का संचालन करने वाले दंपती के साथ 2023 में यमुना एक्सप्रेसवे वृदांवन कट के निकट मथुरा में साझेदारी में होटल खोला था। जिसमें उनकी हिस्सेेदारी लागत के अनुसार तय की गई थी।

    पीड़ित का कहना है कि आरोपित दंपती ने उनसे हिस्सेदारी और अन्य खर्च के लिए एक करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपये बैंक खातों के माध्यम से ले लिए। इसके अलावा 87 लाख 45 हजार रुपये नकद उन्होंने आरोपितों को दिए। जिसके बाद मई 2023 से होटल का संचालन शुरू कर दिया गया।

    पीड़ित का कहना है की आरोपितों ने साझेदारी की शर्ताें को पालन नहीं किया। वहीं, फर्जी दस्तावेजों के जरिए होटल को बिना किसी अधिकार के बेच दिया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने आरोपित से अपने हिस्से का धन और मुनाफा मांगा। जिस पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपित दंपती पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है। उसकी जांच में दोषी सिद्ध होने पर आरोपित दंपति पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

    खबरें और भी