विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में बदहाल सड़क से परेशान लोग, विधायक से की शिकायत

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:18 AM (IST)

हापुड़ के मोहल्ला इंद्र गढ़ी के निवासियों ने जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर विधायक विजयपाल आढ़ती से ...और पढ़ें

हापुड़ में बदहाल सड़क से परेशान लोगों( एआई जेनरेटेड इमेज)

हापुड़ में बदहाल सड़क से परेशान लोगों( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. मोहल्ला इंद्र गढ़ी के निवासी सड़क बदहाली से परेशान।

  2. जलभराव और आवागमन में हो रही है भारी दिक्कत।

  3. विधायक विजयपाल आढ़ती से जल्द निर्माण की मांग।

हर्ष अग्रवाल, हापुड़। सड़क निर्माण की बाट जोह रहे मोहल्ला इंद्र गढ़ी के निवासियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया।

लंबे समय से रास्ते की बदहाली और जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों ने मंगलवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर पहुंचे और अपनी समस्या रखते हुए जल्द निर्माण कराने की मांग की।

मोहित, अंकित, सोनू, विमलेश ने बताया कि लंबे समय से गली की सड़क जर्जर पड़ी है, जिसमें जलभराव हुआ पड़ा है। स्थिति खराब होने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। आवागमन के दौरान परेशानी उठानी पड़ती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी निकलने में दिक्कत होती है।

आरोप है कि लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान निकल कर सामने नहीं आया है। जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा भी अधिक बढ़ गया है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो, सड़क पर उतर उग्र आंदोलन करने पर विवश होंगे।

यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, ससुर पर अवैध संबंध का दबाव बनाने का आरोप


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।