विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मासूम से घिनौनी हरकत पर हापुड़ में बवाल: भीड़ ने 14 साल के किशोर को पकड़ा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:14 AM (IST)

हापुड़ के फूलगढ़ी में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ 14 वर्षीय किशोर द्वारा कथित घिनौनी हरकत का मामला सामने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हापुड़ में 6 वर्षीय बच्ची से 14 वर्षीय किशोर ने की घिनौनी हरकत।

  2. स्थानीय लोगों ने किशोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा, फिर किया हंगामा।

  3. पुलिस पर लापरवाही का आरोप, मामले की जांच जारी है।

संवाद सहयोगी, हापुड़। कोतवाली देहात क्षेत्र के फूलगढ़ी में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले करीब 14 वर्षीय किशोर द्वारा कथित रूप से घिनौनी वारदात किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर को पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को लोगों के कब्जे से लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग कोतवाली देहात पहुंच गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया था। वहां उसके साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत की गई। इसी दौरान बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ और वे मौके पर पहुंच गए।

लोगों के पहुंचते ही किशोर को पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि किशोर इससे पहले भी बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद आक्रोशित लोग कोतवाली देहात पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची की सुरक्षा और चिकित्सकीय परीक्षण समेत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। किशोर की उम्र और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का भी पुलिस स्तर से सत्यापन किया जा रहा है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।