विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET Exam: इतिहास-भूगोल के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:05 PM (GMT+05:30)

हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित पीईटी परीक्षा में भारतीय इतिहास और भूगोल के सवालों ने अभ्यर्थियों को काफी ...और पढ़ें

आधा घंटा पहले मिला प्रवेश। जागरण

आधा घंटा पहले मिला प्रवेश। जागरण

HighLights

  1. भारतीय इतिहास, भूगोल के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया।

  2. दोनों पालियों में 66-67% उपस्थिति, हजारों अनुपस्थित रहे।

  3. डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संवाद सहयोगी, हापुड़। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) रविवार को हापुड़ जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 13 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई।

परीक्षा के दौरान भारतीय इतिहास और भूगोल से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। अभ्यर्थियों की जांच पूरी होने के बाद निर्धारित समय से आधा घंटा पहले प्रवेश दिया गया।

पहली पाली में 5952 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 3975 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1977 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इनमें 66.78 प्रतिशत रहा। वहीं, दूसरी पाली में 5952 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 4029 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1923 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 67.69 प्रतिशत रहा।

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि भारतीय इतिहास और भूगोल से संबंधित सवालों ने काफी सोचने पर मजबूर किया। प्रश्नपत्र में सामान्य अध्ययन के सवालों को हल करने में भी समय लगा। कुछ सवाल सीधे थे, जबकि कुड के उत्तर देने के लिए विषय की गहरी समझ जरुरी थी। बाहर निकलने पर एक दूसरे से आपस में सवालों के बारे में चर्चा भी की।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परखी व्यवस्था

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के केंद्रों पर जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लें और अंदर जाकर बार-बार बाथरूम का उपयोग करने वालों पर कड़ी नजर रखें।

परीक्षा देने दूर-दराज से आए अभ्यर्थी

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए दूर-दराज से अभ्यर्थी आए। सुबह से ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही दिखाई दी। ट्रेन से लंबा सफर तय करके पहुंचे अभ्यर्थी स्टेशन पर ही रुक कर थकान मिटाते दिखाई दिए, जबकि कुछ एक दिन पहले शहर आ गए और होटल में कमरा लेकर रुक गए।

मैनपुरी, आगरा, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद समेत दूसरे जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे। मैनपुरी, आगरा, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद समेत विभिन्न जनपदों से अभ्यर्थी हापुड़ पहुंचे।

सवालों में भारतीय इतिहास और भूगोल से जुड़े सवाल काफी घुमावदार थे। कुछ प्रश्नों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। सामान्य अध्ययन के सवाल भी ठीक स्तर के थे। कुल मिलाकर पेपर औसत से थोड़ा कठिन लगा। - अनिकेत सिंह, फिरोजाबाद

कई सवालों के जवाब देने के लिए तथ्यों की अच्छी जानकारी होना जरूरी था। कुछ प्रश्न आसान थे, लेकिन कई में विकल्पों के बीच सही उत्तर चुनने में समय लगा। समय प्रबंधन करना भी चुनौतीपूर्ण रहा। - साहिल, एटा

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच की गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण और प्रतिबंधित सामग्री भीतर ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान नियमों का पालन कराया गया, जिससे अनधिकृत सामग्री के इस्तेमाल की आशंका को रोका जा सके। - डॉक्टर श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।