Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hapur News: आरोपितों ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की दी धमकी

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 03:41 PM (IST)

    हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो आरोपितों ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। मामल ...और पढ़ें

    Hapur News: आरोपितों ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास।
    Hapur News: आरोपितों ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास।

    HighLights

    1. हापुड़ में महिला से दुष्कर्म का प्रयास
    2. कमेटी की किस्त लेने पीड़िता के घर थे आरोपित
    3. पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया केस

    हापुड़, जागरण संवाददाता। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो आरोपितों ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

    पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के गांव की महिला ने बताया कि गांव का ही आनंद कुमार कमेटी डालने का काम करता है। पीड़िता ने भी उसके पास 30 हजार रुपये की कमेटी डाली हुई है। 13 सितंबर को पति किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घर पर पीड़िता अकेली थी।

    इसी बीच आनंद कुमार व टीटू उर्फ मोटे कमेटी की किस्त लेने उसके घर पहुंचे। पीड़िता को अकेला पाकर  आरोपितों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता शुरू कर दी। कपड़े फाड़कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

    विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें, देखकर आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता स्वजन के साथ थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

    जल्द पुलिस की गिरफ्तर में होगा आरोपित

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: वकीलों पर लाठीचार्ज प्रकरण में हटाए गए हापुड़ के एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र, CO का भी शासन ने किया तबादला