विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में एनकाउंटर, गोकशी की तैयारी कर रहे तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल; गिरफ्तार

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:04 AM (IST)

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस ने गोकशी की तैयारी कर रहे छह बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. हापुड़ पुलिस ने गोकशी की तैयारी कर रहे छह बदमाशों को पकड़ा।

  2. मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती कराया।

  3. अवैध हथियार, वाहन और प्रतिबंधित पशु मौके से बरामद हुए।

केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पावटी के आम के बाग में गोकशी की तैयारी कर रहे छह बदमाशों का सोमवार तड़के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस से आमना-सामना हो गया।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अन्य बदमाशों को भी दबोच लिया।

पुलिस ने मौके से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, तीन अवैध हथियार, खोखा और कारतूस, होंडा सिटी कार, बाइक और पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं।

पशु का कटान की थी तैयारी

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस सोमवार को क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश पावटी गांव के आम के बाग में प्रतिबंधित पशु का कटान करने की तैयारी में हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए।

बदमाशों की हुई पहचान

घायल बदमाशों की पहचान हापुड़ नगर की आवास विकास कालोनी के नईम, मेरठ के देहली गेट क्षेत्र के जमील और गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी के बिलाल के रूप में हुई।

वहीं, मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहम्मद परवेज, गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी के सोनू और मसूरी की जाकिर कालोनी के आहत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

चार दर्जन मुकदमों का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार किए गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके विरुद्ध हापुड़ समेत विभिन्न जनपदों में गोकशी, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बरामदगी को कब्जे में लेकर आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इनके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व में की गई घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- हापुड़: कपड़े से भरे कैंटर की लूट करने वाले गिरोह से मुठभेड़, पांच बदमाश गिरफ्तार