विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर डीआरएम के पहुंचते ही अधिकारियों में हड़कंप, अव्यवस्था मिलने पर लगाई फटकार 

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:33 PM (GMT+05:30)

डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने हापुड़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया, जहां अमृत भारत योजना के तहत चल रहे जीर्णोद्धार ...और पढ़ें

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण ( फोटो स्रोत : जागरण )

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने हापुड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

  2. अमृत भारत योजना के कार्यों में मिलीं कई खामियां।

  3. अधिकारियों को फटकार लगाई, पार्किंग ठेके के निर्देश दिए।

हर्ष अग्रवाल, हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया।

अमृत भारत योजना के तहत चल रहे जीर्णोद्वार के कार्य की गहनता से जांच की गई। इस दौरान अव्यवस्था मिलने पर कई विभागों के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

सभी कामों का किया गया निरीक्षण 

विनीता श्रीवास्तव ने स्टेशन के प्लेटफार्म, कार्यालयों और साफ सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुले मिले तारों के बंडल, निर्माणाधीन आरपीबी का प्लेट फार्म नंबर एक पर उतार, साफ सफाई आदि में खामी मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियों को फटकार लगाई।

वहीं, कई जगह दीवार का निर्माण नहीं होने और रेलवे स्टेशन पर आने और जाने का रास्ता अलग-अलग करने भारी वाहनों को अन्य मार्ग से निकलवाने के निर्देश भी दिए गए।

पार्किंग का ठेका जारी करने का आदेश

विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि स्टेशन पर खुले में वाहन खड़े थे, जिस पर पार्किंग का ठेका जल्द जारी करने के आदेश दिए गए।

इस अवसर पर सीनियर डीसीएम महेश यादव, स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीना, सीएमआई रोहित गुप्ता, सीआईटी विनीत शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरिपाल मीना समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- क्या ट्रेन या जहाज में हुआ है आपका जन्म..., जनगणना के 40 सवालों के जवाब से स्कैन हो जाएगी पूरे कुनबे की 'कुंडली'!



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।