हापुड़ में भारी बारिश से मकान की छत गिरी, पिता की मौत और बेटा घायल
हापुड़ में लगातार बारिश के बीच एक कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर अशफाक की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा कासिम घायल हो गया। ...और पढ़ें

HighLights
हापुड़ में भारी बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी।
हादसे में मजदूर पिता की मौत, नाबालिग बेटा घायल।
स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मांगी।
जागरण संवाददाता, हापुड़। लगातार हो रही बारिश के बीच पिलखुवा क्षेत्र के सद्दीकपुरा में एक दर्दनाक हादसे में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग बेटा घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अशफाक (लगभग 45 वर्ष) मंगलवार देर रात अपने 17 वर्षीय पुत्र कासिम के साथ घर में सो रहे थे। देर रात तेज बारिश के दौरान अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में पिता-पुत्र दोनों दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला।

घटना में कासिम घायल हो गया, जबकि अशफाक की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घायल कासिम का उपचार कराया जा रहा है। मृतक अपने पीछे दो बेटे, 18 वर्षीय नाजिम और 17 वर्षीय कासिम, को छोड़ गए हैं। परिवार का भरण-पोषण अशफाक मजदूरी करके करते थे।
-1783569551904.jpeg)
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।