स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू, अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
हापुड़ में संभागीय परिवहन विभाग ने स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी समस्याओं के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन (9773769900) शुरू की है। इससे आवेदकों को ...और पढ़ें

अब लाइसेंस से संबंधित सूचनाएं या जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 9773769900 प्रारंभ किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हापुड़। स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब अधिक कठिन नहीं रहा है और सुविधाओं को काफी आसान कर दिया गया है। साथ ही संभागीय परिवहन विभाग भी अब दिन प्रतिदिन काफी हाईटेक होता जा रहा है। पूर्व में ही विभाग की कई सेवाएं आनलाइन हो चुकी हैं अब लाइसेंस से संबंधित सूचनाएं या जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 9773769900 प्रारंभ किया गया है। इस पर लाइसेंस से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं आसानी से लोगों को उपलब्ध हो सकेंगी और लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 14 से ज्यादा सेवाओं को पहले ही आनलाइन कर दिया गया है। जिससे आवेदकों ने घर बैठे अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, उसके सुधार करवाने से लेकर सभी आवश्यक एवं जरूरी सेवाएं प्राप्त कर रहे है। इसके अलावा विभाग की ओर से स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बनाना शुरू कर दिया है। इसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। इसकी वजह से लोग भटकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग, पर्सनलाइजेशन, डिस्पैच एवं डिलिवरी का कार्य प्राइवेट संस्था के द्वारा किया जाता है। कार्यदायी संस्था ने डाॅक्यूमेंट की शर्तों के अनुसार लोगों की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित समस्या का निराकरण के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 9773769900 प्रारंभ किया है।
आवेदक अपने स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग, पर्सनलाइजेशन, डिस्पैच एवं डिलिवरी से संबंधित किसी भी समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्या का निराकरण घर बैठे आसानी से हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मची खलबली