Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में हजारों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब स्मार्ट मीटर होंगे पोस्टपेड

    Updated: Sat, 09 May 2026 04:27 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का आदेश दिया है। हापुड़ में भी लोगों को बड़ी राहत मिली है। ...और पढ़ें

    अब स्मार्ट मीटर होंगे पोस्टपेड।

    अब स्मार्ट मीटर होंगे पोस्टपेड।

    HighLights

    1. स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलने का आदेश जारी।

    2. नए बिजली कनेक्शनों में प्रीपेड मोड की बाध्यता अब नहीं।

    3. उपभोक्ताओं को मासिक बिल भुगतान के लिए 15 दिन का समय।

    संवाद सहयोगी, हापुड़। स्मार्ट मीटर का लगातार प्रदेश सहित जनपद जिले में विरोध देखने को मिल रहा था। ऊर्जा निगम के अनुसार, जनपद में अब तक करीब 25 हजार स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं, जबकि जनपद में करीब तीन लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य मिला था। स्मार्ट मीटर पर प्रदेश सरकार ने रोक लगाकर उपभोक्ताओं को राहत देने का काम किया है।

    उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने आदेश जारी कर बिना सहमति प्रीपेड मोड में बदले गए स्मार्ट मीटरों को दोबारा पोस्टपेड करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, नए बिजली कनेक्शन में केवल प्रीपेड मोड में देने की बाध्यता भी समाप्त कर दी गई है।

    जिम्मेदारों ने कोई भी संज्ञान नहीं लिया

    जिले के उपभोक्ताओं का कहना है कि ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लक्ष्य को पूरा करने के लिए घरों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर को लगाया था। जिसको लेकर जनपद में भी कई बार विरोध प्रदर्शन किया गया, बावजूद इसके जिम्मेदारों ने कोई भी संज्ञान नहीं लिया।

    उपभोक्ताओं के अनुसार, स्मार्ट मीटर में बिजली का बिल अधिक आ रहा था। जिसके तहत बार-बार बैलेंस होने के बाद भी पीछे से आपूर्ति बंद हो जाती थी। जिसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

    फैसले से गरीब परिवारों को राहत

    सरकार ने उपभोक्ताओं के हित में जो फैसला लिया है, वह गरीब और मध्यम परिवारों के लिए राहत लेकर आया है। अब पहले की तरह बिल की व्यवस्था सुचारु की जाएगी। जिससे मध्यम वर्गीय परिवार के पालन पोषण में कोई परेशानी नहीं आ सकेगी।

    खबरें और भी

    इस संबंध में अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र का कहना है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हर महीने 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराया जाएगा। बिल जारी होने के बाद 15 दिन का समय भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।

    अगर समय पर बिल नहीं मिलता है तो, उपभोक्ता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के हेल्पलाइन नंबर 7859804803 या फिर टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।