अब पूरे यूपी में गूंजेगा हापुड़ एसपी का गीत "एक वृक्ष मां के नाम", वृक्षारोपण अभियान को मिलेगी नई ऊर्जा
एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा लिखित प्रेरणादायी गीत "एक वृक्ष मां के नाम करो..." को वन विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान के लि ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
एसपी हापुड़ का गीत "एक वृक्ष मां के नाम" चयनित।
पूरे उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान में प्रसारित होगा।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाएगा यह गीत।
जागरण संवाददाता, हापुड़। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश अब गीत के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में गूंजेगा। पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा लिखे गए प्रेरणादायी गीत "एक वृक्ष मां के नाम करो... मेरे देशवासियो" का वन विभाग ने चयन कर उसे स्वीकृति प्रदान कर दी है।
गीत का आडियो भी तैयार कराया जा चुका है। अब इसे प्रदेशभर में वृक्षारोपण अभियान के दौरान पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक संस्थानों में प्रसारित किया जाएगा।
इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
गीत में प्रकृति, हरियाली और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया गया है। "एक वृक्ष मां के नाम" की भावना के माध्यम से लोगों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का भावनात्मक आह्वान किया गया है।
पर्यावरण संरक्षण के अभियान को मिलेगी नई ऊर्जा
वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जनभागीदारी से जुड़े ऐसे प्रेरक गीत पर्यावरण संरक्षण के अभियान को नई ऊर्जा देंगे। संगीत के माध्यम से दिया गया संदेश आमजन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगा।
प्रदेश में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियानों के दौरान यह गीत प्रमुख रूप से बजाया जाएगा, जिससे हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- जहरीले सांपों से हापुड़ के देहात क्षेत्र में दहशत, बारिश में कई मामले आए सामने; वन विभाग अलर्ट