Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hapur: सिरफिरे आशिक से परेशान किशोरी ने दी जान, आरोपी ने वायरल किया VIDEO; शारीरिक संबंध का भी बनाता था दबाव

    By Kesav TyagiEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 08:14 PM (IST)

    हापुड़ में शोहदे से परेशान होकर 15 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। आरोपित किशोरी ...और पढ़ें

    सिरफिरे आशिक से परेशान किशोरी ने दी जान, आरोपी ने वायरल किया VIDEO
    सिरफिरे आशिक से परेशान किशोरी ने दी जान, आरोपी ने वायरल किया VIDEO

    HighLights

    1. वीडियो किया वायरल
    2. शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव
    3. किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ

    हापुड़, जागरण संवादाता। थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में शोहदे से परेशान होकर 15 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। स्वजन ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। आरोपित किशोरी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

    वीडियो किया वायरल

    उसने किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था, जिससे किशोरी आहत हुई थी। मामले में स्वजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बताया कि काफी दिनों के गांव का एक युवक उसकी 15 वर्षीय बहन के साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान करता आ रहा है।

    शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव

    किसी तरह आरोपित ने बहन का नंबर पता कर लिया और उसे कॉल करने लगा। इसके बाद आरोपित बहन से चोरी छिपे मिलने लगा। इस दौरान आरोपित ने बहन का एक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपित ने पीड़ित बहन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपित ने उसे घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी।

    किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ

    दो दिन पहले आरोपित ने बहन का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी। इसकी जानकारी होने मंगलवार दोपहर बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बहन के मुंह से झाग निकलने पर स्वजन को मामले की जानकारी हुई। स्वजन बहन को दिल्ली के गुरू तेग बहादुर अस्पताल में ले गए। जहां बहन ने स्वजन को आरोपित के बारे में जानकारी।

    खबरें और भी

    मंगलवार देर शाम बहन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। स्वजन शव लेकर गांव में पहुंचे। स्वजन ने थाने में तहरीर दी है। थाना पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।