विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रैफिक नियम तोड़े तो खैर नहीं! हापुड़ पुलिस ने 1 दिन में काटे 174 चालान, भारी जुर्माना भी वसूला

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:14 AM (IST)

हापुड़ पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 1023 ...और पढ़ें

हापुड़ पुलिस ने एक दिन में 174 चालान काटे। जागरण

हापुड़ पुलिस ने एक दिन में 174 चालान काटे। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाया।

  2. अभियान में 1023 वाहनों की जांच, 174 चालान और एक वाहन सीज।

  3. सड़क दुर्घटनाएं रोकने और यातायात व्यवस्था सुधारने का उद्देश्य।

केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन में जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस ने 1023 वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले 174 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 2.22 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।

वाहनों की चेकिंग की

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और अन्य स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। अचानक चले अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही।

यातायात नियमों का पालन

पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने में पश्चिमी रेंज सबसे आगे, 6.24 लाख चालान; पुरानी दिल्ली और यमुनापार हुए बेलगाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।