Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदलते मौसम से हापुड़ में बढ़ा वायरल बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

    Updated: Sat, 09 May 2026 06:53 PM (IST)

    हापुड़ में बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे जिला अस्पताल और सीएचसी में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। ...और पढ़ें

    अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। जागरण

    अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। जागरण

    HighLights

    1. हापुड़ में मौसम बदलने से वायरल संक्रमण तेजी से फैला।

    2. जिला अस्पताल, सीएचसी में मरीजों की संख्या दोगुनी हुई।

    3. बुखार, सर्दी, गले के संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं।

    संवाद सहयोगी, हापुड़। तेज धूप, कभी वर्षा और तापमान में अचानक गिरावट के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।

    गढ़ रोड स्थित सीएचसी और जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पहले के मुकाबले ओपीडी में दो गुना मरीजों की भीड़ बढ़ी है।

    पहले सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी में एक हजार के आस-पास मरीजों की संख्या रहती थी, लेकिन अब दो हजार से अधिक संख्या पहुंच गई है। सबसे ज्यादा बुखार, सर्दी और गले में संक्रमण से पीड़ित पहुंच रहे है।

    पर्चा बनाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने में मरीजों को आधा से एक घंटे का समय लग रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल और सीएचसी में दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे।

    इन बीमारियों के बढ़ रहे मरीज

    चिकित्सकों के अनुसार, बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता से कमजोर होने के कारण जल्दी से वायरल की चपेट में आ रहे हैं। जिससे मरीजों में बुखार, खांसी, गले में खराश और उल्टी जैसी शिकायतें आ रही हैं। मरीजों को ऐसे में खाने-पीने में सावधानी बरतनी होगी।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। बुखार उतरने में तीन से चार दिन का समय लग रहा है।

    ठंडी चीजों से परहेज और अपने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुखार या संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। चिकित्सक से बिना पूछे दवाइ न लें।

    यह भी पढ़ें- दिन में गर्मी, शाम को सर्दी! मौसम का ये 'कन्फ्यूजन' कर रहा बीमार, एक्सपर्ट ने बताया कैसे करें बचाव

    खबरें और भी