Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युवती को भेजे अश्लील मैसेज, विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बनाया शादी का दबाव

    Updated: Sun, 31 May 2026 04:40 PM (IST)

    हापुड़ में एक युवती को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील मैसेज और कॉल कर विदेश में नौकरी का झांसा देकर शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    युवती को अश्लील मैसेज भेजे।

    युवती को अश्लील मैसेज भेजे।

    HighLights

    1. युवती को अश्लील मैसेज और कॉल से परेशान किया।

    2. विदेश में नौकरी का झांसा देकर शादी का दबाव।

    3. साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में थाना हाफिजपुर क्षेत्र की एक युवती ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल और अश्लील मैसेज व वीडियो भेजकर परेशान करने का आरोपी लगाया है।

    आरोपी युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। इसके लिए आरोपी ने युवती को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। विरोध करने पर धमकी दी। मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में हाफिजपुर क्षेत्र के गांव की युवती ने बताया कि अक्टूबर 2025 से एक अज्ञात व्यक्ति विभिन्न मोबाइल नंबरों से उसके संपर्क में आने का प्रयास कर रहा था। आरोपी कभी विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देता तो कभी दोस्ती और शादी का दबाव बनाता है। मना करने पर वह अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा।

    आरोप है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस कार्रवाई से भी बेखौफ होने की बात करता है। शिकायत करने की चेतावनी देने पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी भरे मैसेज भेजे।

    इतना ही नहीं वाट्सएप काल कर उसे मेरठ बुलाने का दबाव भी बनाया गया। पीड़िता ने पहले महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से काल और संदेश आने का सिलसिला जारी रहा। लगातार हो रही इस हरकत से वह मानसिक तनाव और भय के माहौल में जीने को मजबूर हो गई है। परेशान होकर उसने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर टीम संबंधित मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी