Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth 2025: शक्रवार को मनेगा करवा चौथ, नोट करें चांद निकलने की टाइमिंग और पूजन का मुहूर्त

    Updated: Thu, 09 Oct 2025 09:35 AM (GMT+05:30)

    Karwa Chauth 2025: सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को भगवान गणेश, शिव-पार्वती और च ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। Karwa Chauth 2025 : अखंड सौभाग्य और अटूट प्रेम के साथ स्त्रियों द्वारा पति के दीर्घायु व स्वास्थ्य के लिए निर्जला करवाचौथ व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी दस अक्टूबर शुक्रवार को रखा जाएगा। सायंकालीन प्रदोषकाल में भगवान गणेश जी, शिव-पार्वती व चंद्रमा की पूजा के साथ व्रत का पारण होगा।


    पंडित केसी पांडेय ने बताया कि चतुर्थी तिथि नौ अक्टूबर को रात्रि 10:54 बजे से दस अक्टूबर को रात्रि 7:38 तक है। प्रदोष कालीन पूजन पर्व के कारण दस अक्टूबर को सूर्यास्त सायं 5:50 के बाद 7: 38 तक रोहिणी नक्षत्र के उच्च चंद्रमा में पूजन किया जाएगा।

    इसके बाद भी स्थिर लग्न प्राप्त होने से चंद्रोदय होने तक भी पूजन किया जा सकता है। करवाचौथ के दिन स्त्रियां निर्जला व्रत (बिना पानी पिए) रखकर शाम के समय 16 शृंगार करके पूजन के बाद करवाचौथ की कहानी पढ़ती व सुनती है। चंद्रमा के उदय होने पर उनको अर्घ्य देकर आरती करती है।

    पूजन श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त -

    • सायंकाल -5:50 से 7:38 तक
    • चंंद्रोदय - रात 8:10

    Karwa Chauth 2025: पति की दीर्घायु के लिए सोलह शृंगार की तैयारी शुरू

    करवाचौथ का पर्व 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवाचौथ पर महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए सोलह शृंगार करती है और व्रत रखती है। इस त्योहार को लेकर सुहागिन महिला में खासा उत्साह रहता है। उत्साह के साथ महिलाएं पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। इसी की बानगी बाजारों में खरीदने को मिल रही है।

    खबरें और भी

    साड़ियों की दुकानों, आभूषण की दुकान समेत सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की जमकर भीड़ देखने को मिल रही है। करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके चलते बाजार गुलजार है। बाजारों में विभिन्न वैरायटी की साड़ी उपलब्ध है। करवा चौथ के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में बाजारों में मजकर खरीदारी होनी शुरू हो गई है।

    खासकर करवा चौथ को लेकर महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। इसके चलते दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल गए है। शहर में बड़ी संख्या में महिला परिधान की दुकानें है। सबसे अधिक भीड़ साड़ी की दुकानों पर देखने को मिल रही है। विभिन्न वैरायटी की साड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही है।

    इसके अलावा आभूषण की दुकानों पर महिलाएं सोने के मंगलसूत्र, अंगुठी, चैन समेत विभिन्न आभूषण पसंद कर रही हैं। इसके अलावा नवविवाहितों को प्लेटिनम के आभूषण पसंद आ रहे हैं। वहीं सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं।