विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़: तालाब के दलदल में फंसा गोवंश, ग्रामीणों ने बचाकर उठाई सुरक्षा की मांग

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:17 AM (IST)

हापुड़ के मुदाफरा गांव में एक आवारा गोवंश तालाब के दलदल में फंस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ...और पढ़ें

हापुड़ के मुदाफरा में ग्रामीणों ने बचाया गोवंश।

हापुड़ के मुदाफरा में ग्रामीणों ने बचाया गोवंश।

HighLights

  1. आवारा गोवंश मुदाफरा गांव के तालाब में दलदल में फंसा।

  2. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गोवंश को सुरक्षित निकाला।

  3. ग्रामीणों ने तालाब के चारों ओर चारदीवारी बनाने की मांग की।

संवाद सहयोगी, हापुड़ (बाबूगढ़)। थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में आबादी के बीच बने तालाब में सोमवार शाम एक आवारा गोवंश दलदल में फंस गया। गोवंश को फंसा देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। गोवंश के बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीण सुशील शर्मा ने बताया कि गांव के बीच बने तालाब में आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। आवारा गोवंश अक्सर तालाब में गिरकर दलदल में फंस जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या के समाधान की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई बच्चा तालाब में गिरकर हादसे का शिकार हो गया, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तालाब के चारों ओर चारदीवारी कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि गोवंश और ग्रामीणों को हादसों से बचाया जा सके और किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।