विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्याज की टोकरी में अजगर देख भाग खड़े हुए व्यापारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप

Published: Sat, 08 Aug 2026 02:59 PM (IST)

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर शनिवार सुबह एक अजगर का बच्चा देखा गया, जिससे दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

HighLights

  1. हापुड़ के मुख्य चौराहे पर दिखा अजगर का बच्चा।

  2. दुकानदारों और राहगीरों में मची हड़कंप, लोग दूर खड़े हुए।

  3. सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर छोड़ा गया, लोगों ने ली राहत।

संवाद सहयोगी, बाबूगढ़ (हापुड़)। हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर शनिवार सुबह को उस समय लोगों में हलचल मच गई, जब विजय कुमार की सब्जी की दुकान में अजगर का बच्चा दिखाई दिया। अजगर के बच्चे को प्याज की टोकरी में बैठे हुए देखा गया।

सरकारी शौचालय के पास सब्जी की दुकान में अजगर के बच्चे को देखकर दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए।

अजगर के बच्चे को पकड़ा

सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सावधानी बरतते हुए अजगर के बच्चे को सुरक्षित तरीके से पकड़कर कट्टे में बंद किया गया। इसके बाद उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

अजगर के बच्चे के सुरक्षित पकड़े जाने और आबादी से दूर छोड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान अजगर के बच्चे ने किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना के बाद चौराहे पर स्थिति सामान्य हो गई।