विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में मानवता शर्मसार, 10 साल की बच्ची को पटाखे दिलाने के बहाने किराएदार ने किया दुष्कर्म; आरोपी फरार

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:30 AM (IST)

फिलहाल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पटाखे दिलाने का झांसा देकर बच्ची से दरिंदगी। (AI-Image)

पटाखे दिलाने का झांसा देकर बच्ची से दरिंदगी। (AI-Image)

HighLights

  1. पटाखे दिलाने का झांसा देकर बच्ची से दरिंदगी की।

  2. बाबूगढ़ क्षेत्र में शर्मसार करने वाला मामला

  3. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

केशव त्यागी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही दस वर्षीय बच्ची को पटाखे दिलाने का झांसा देकर किरायेदार शौचालय में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची की चीख सुनकर मोहल्ले के एक युवक ने आरोपित को पकड़ लिया, लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और स्वजन को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बाबूगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पांच नवंबर की शाम करीब छह बजे उसकी दस वर्षीय पुत्री घर के गेट के पास खेल रही थी। इसी दौरान सामने किराये पर रहने वाला राजू नेपाली उसे पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ बिजलीघर की चारदीवारी में बने शौचालय में ले गया।

आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर मोहल्ले के प्रिंस नाम के युवक ने आरोपित को पकड़ लिया। हालांकि, आरोपित किसी तरह मौका पाकर वहां से भाग निकला।

पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

इसके बाद युवक बच्ची को रोते हुए उसके घर लेकर पहुंचा। बच्ची की हालत देखकर मां ने उससे जानकारी की तो उसने पूरी घटना बताई। बच्ची ने निजी अंग में दर्द होने की बात भी कही।

इसके बाद पीड़िता बच्ची को लेकर बाबूगढ़ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में सात लोगों के गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट, दहशत ऐसी कि कोर्ट में गवाही देने से भी कतराते थे लोग

यह भी पढ़ें- छह दशक पुरानी कारीगरी का कमाल.. हापुड़ के बंधेल आभूषणों की चमक दे सकती है धोखा; धनतेरस खरीदारी से पहले सावधान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।