Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hapur Accident: हापुड़ में अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 09:46 AM (IST)

    Hapur Accident उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कार तालाब में जा गिरी। इस हादसे में कार में ...और पढ़ें

    Hapur Accident: हापुड़ में अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौत
    Hapur Accident: हापुड़ में अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौत

    हापुड़, जागरण संवाददाता। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव समाना के निकट तालाब में बीती रात एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में चारों लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले चारों लोग हापुड़ के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।

    गाजियाबाद से लौट रहे थे चारों लोग

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों के शव और गाड़ी को बाहर निकाल लिया है। चारों लोग गाजियाबाद से लौट रहे थे। रात में गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसके चलते यह हादसा होना बताया जा रहा है। चारों मृतक की पहचान राहुल, हारून, शौकीन और अरुण के रूप में हुई है।

    घटना बुधवार देर रात 12 बजे की बताई जा रही है, लेकिन इसकी जानकारी सुबह हुई। चारों लोग गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में काम करते थे।

    हादसे की सूचना पर डीएम मेधा रूपम घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।