Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर लगी रोक, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत: CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 11:20 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर दस दिनों के लिए रोक लगा दी है। उन्होंने अधिकारियों से रिप ...और पढ़ें

    यूपी में अब पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से नहीं बदला जाएगा।

    यूपी में अब पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से नहीं बदला जाएगा। 

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर लगाई रोक।

    2. दस दिनों में मांगी गई अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट।

    3. उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद लिया गया यह निर्णय।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। अब पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से नहीं बदला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदारों से दस दिनों में रिपोर्ट देने का कहा है। रिपोर्ट नहीं आने तक पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

    जिले में तीन लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का ऊर्जा निगम को लक्ष्य मिला हुआ है। अब तक 24 हजार मीटर लगा दिए गए हैं। पूरे प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के मामले में हापुड़ जिला सबसे पीछा चल रहा है। ऐसे में निगम के जिम्मेदार जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।

    केंद्र सरकार की रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंर्तगत उपभोक्ताओं के घरों में लगे पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदला जा रहा है। काफी दिनों से स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी बिना सहमति के पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदल दिया जा रहा है।

    बोले उपभोक्ता

    दस रुपये भी होने पर बिजली कट जाती है, जिसके चलते जिम्मेदारों के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार कोई भी सुनवाई करने को तैयार नहीं है, उम्मीद है कि सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने का काम करेगी। - सुनील शर्मा

    स्मार्ट मीटर में पहले ही बैलेंस डाला जाता है। जिसके चलते घर का बजट बिगड़ जाता है। पोस्टपेड मीटर में एक माह में बिल जमा करना होता है, जिससे राहत मिलती है। - गौरव गोयल

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बिजली कटने का कोई समय नहीं है। ऐसे में रात को अचानक बिजली कट जाती है। जिससे छोटे बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान होना पड़ता है।- विक्की अरोड़ा

    ऊर्जा निगम के कर्मचारी जबरदस्ती करके स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लगा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार भी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं रहते हैं। - करन कुमार

    बोले जिम्मेदार

    अभी तक ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लाभकारी है। आने वाला समय इसी का है। उपभोक्ताओं को इसके संचालन के बारे में जानकारी दी जा रही है। - सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम

    खबरें और भी