विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur Crime: गाली-गलौज का किया विरोध तो मुंह पर सरिए से किया हमला, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Updated: Thu, 18 Jul 2024 01:11 PM (IST)

हापुड़ (Hapur News) बजार से खरीददारी करके घर वापस आ रहे एक युवक पर दो लोगों ने सरिए से हमला कर दिया। गनीमत रही की पीड़ित की जान नहीं गई। वह गंभीर हालत ...और पढ़ें

Haapur News: मुंह पर सरिए से वार कर युवक की हत्या का प्रयास।
Haapur News: मुंह पर सरिए से वार कर युवक की हत्या का प्रयास।

HighLights

  1. पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
  2. कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरवाली गली नवीकरीम का मामला।

जागरण संवाददाता, हापुड़। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक पर उसके पड़ोसी व उसके साथी ने सरिए से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस में दी शिकायत

पुलिस में दी शिकायत में कोतवाली में मोहल्ला पीरवाली गली नवीकरीम निवासी के अकील अहमद ने बताया कि 23 जून को उसका 16 वर्षीय नाबालिग भाई सद्दाम बाजार से खरीदारी कर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में पड़ोस में रहने वाले कासिफ उर्फ कादर खान व उसके अज्ञात साथी ने भाई को रोक लिया।

गाली गलौज के बाद भाई से करने लगे अभद्रता 

दोनों गाली गलौज कर भाई से अभद्रता करने लगे। भाई ने विरोध किया तो आरोपितों ने सरिए से लगातार वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। मुंह पर सरिया लगने से भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद होता देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपित भाई को हत्या की धमकी देकर फरार हो गए।

मामले की जानकारी पर पीड़ित स्वजन संग मौके पर पहुंचा और भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अभी भी भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। भाई का उपचार कराने के चलते पीड़ित ने पुलिस (Hapur Police) से शिकायत नहीं की थी।

बुधवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि नामजद व अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी में बुधवार को भीषण सड़क दुर्घटनाएं, 4 जिलों में तीन की मौत… 50 से अधिक घायल; जानिए कैसे हुए हादसे?