Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंद्रदेव को खुश करने के लिए दीं आहुतियां

    By Edited By:
    Updated: Sat, 14 May 2016 05:35 PM (IST)

    हरदोई, जागरण संवाददाता : गर्मी व सूखे से परेशान लोग अब देवी देवताओं की शरण लेने लगे हैं। शनिवार को ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरदोई, जागरण संवाददाता : गर्मी व सूखे से परेशान लोग अब देवी देवताओं की शरण लेने लगे हैं। शनिवार को गर्मी से निजात दिलाने व बरसात करने की कामना को लेकर नशा मुक्ति केंद्र की ओर से यज्ञ का आयोजन किया गया। कैनाल रोड स्थित केंद्र के कार्यालय परिसर में अभिषेक प्रताप ¨सह ,बहार ¨सह यादव, रामकिशोर, गंगाचरण, गुंजन शर्मा, पवन ¨सह, मो. साहिबे आलम, मो. शाहिद, ओम प्रकाश ¨सह, संदीप ¨सह बब्लू आदि युवाओं ने भगवान इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ में आहूतियां डालीं। श्री ¨सह ने बताया कि आज की पीढ़ी पुरानी रीति रिवाजों की बजाय पश्चिमी देशों की नकल करने में अपनी अपनी शान समझती है। जबकि हमारे देश की संस्कृति और आध्यात्म पूरे विश्व में फैला हु़आ है। इस यज्ञ का उद्देश्य हमारे पंरपरागत रूप से चली आ रही परंपरा को जीवित रखना व तीन साल से सूखे की स्थिति से बचने के लिए भगवान इंद्र देव से बरसात की कामना करना है। इंद्र देवता से कामना की गई कि इस बार भरपूर बरसात कर अपना आर्शीवाद प्रदान करें। सभी को सूखे की मार से बचाने के लिए उनके गु़हार लगाई गई।