Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी चुपचाप हरदोई पहुंचे

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 23 Feb 2026 06:08 PM (GMT+05:30)

    Ashutosh Brahmachari: मामले के वादी आशुतोष ब्रह्मचारी भी गुपचुप तरीके से काली स्कॉर्पियो से हरदोई पहुंचे। ...और पढ़ें

    आशुतोष ब्रह्मचारी

    आशुतोष ब्रह्मचारी

    HighLights

    1. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद केस में जांच की गति तेज

    2. प्रयागराज पुलिस की टीम बयान लेने हरदोई पहुंची

    जागरण संवाददाता, हरदोई। प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ बाल यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी सोमवार को दिन में चुपचाप हरदोई पहुंचे। यहां पर करीब एक-डेढ़ घंटा एक होटल में रुकने के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी चले गए।

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के केस में पीड़ित दोनों बटुक हरदोई जिले के रहने वाले हैं, इसलिए प्रयागराज पुलिस की टीम बयान लेने हरदोई पहुंची। इस बीच मामले के वादी आशुतोष ब्रह्मचारी भी गुपचुप तरीके से काली स्कॉर्पियो से हरदोई पहुंचे। आशुतोष ब्रह्मचारी के आगमन पर हरदोई में हलचल बढ़ गई है। उनके साथ चार लोग थे। पुलिस की व्यवस्था के तहत शहर के तीन होटलों में कमरे आरक्षित किए गए।

    आशुतोष खुद एच के लॉन होटल में रुके, जबकि उनके साथी सिद्धार्थ होटल में ठहरे। सुबह करीब 11:30 बजे आशुतोष सिद्धार्थ होटल गए और करीब एक घंटे रुके। वापस लौटने पर उनके साथ एक 14 वर्षीय बालक और एक युवक थे।

    सूत्रों के अनुसार पीड़ित नाबालिग बालक का पिता खेती करता है और परिवार में तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। उनकी परीक्षा भी चल रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है।

    खबरें और भी

    आशुतोष ब्रह्मचारी तुलसी पीठ के स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य हैं। रामभद्राचार्य अक्सर ही अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बयान देते रहते हैं। विवादित बयानों के साथ दोनों आमने-सामने हो जाते हैं। मौनी अमावस्या वाले विवाद पर रामभद्राचार्य ने कह दिया था कि अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अन्याय नहीं हुआ था बल्कि वो खुद अन्याय कर रहे थे। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद को ‘फर्जी शंकराचार्य’ भी बताया था।

    ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पॉक्सो कोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद के वादी आशुतोष महाराज की याचिका पर एफआईआर का आदेश दिया था।

    अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर आरोप है कि उन्होंने शिविर में पिछले वर्ष दो नाबालिग लड़कों का यौन शोषण किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द ही अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुदानंद ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी हो सकती है।