विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘ममता दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं…’ बंगाल हिंसा पर सीएम योगी ने दिया बयान- लातों के भूत बातों से नहीं मानते

Published: Tue, 15 Apr 2025 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2025 04:12 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल हिंसा को लेकर बंगाल सरकार पर निशाना साधा। हरदोई जिले में मंगलवार ...और पढ़ें

हरदोई में अमर सेनानी राजा नरपति सिंह के विजय दिवस पर जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
हरदोई में अमर सेनानी राजा नरपति सिंह के विजय दिवस पर जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

जागरण संवाददाता, हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में हो रहे दंगों पर विपक्षी दलों को घेरा। कहा कि पश्चिम बंगाल जल रहा है। वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं। दंगाइयों को शांति दूत बता रही हैँ। कांग्रेस और सपा भी शांत है, जबकि दंगाइयों का इलाज केवल डंडा है, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं

मुख्यमंत्री मंगलवार को अमर सेनानी राजा नरपति सिंह के विजय दिवस पर माधौगंज के रुइया गढ़ी स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि देने आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमर सेनानियों के स्मारक आधुनिक भारत के तीर्थ हैं। दो वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

अमेरिका व चीन के बाद भारत का नाम होगा, जिससे हर भारतीय अपने आप को गौरवान्वित करेगा। विकास को विरासत की कड़ी से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश और प्रदेश में चारों तरफ विकास हो रहा है। जब सुरक्षा का बेहतर वातावरण होता है, तो निवेश आता है। रोजगार का सृजन होता है।

नौजवानों का पलायन नहीं होता है। सुरक्षा के इस बेहतर वातावरण के साथ जुड़कर आज हम सब लोग आगे बढ़ रहे हैं। आप याद करिए 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जहां हर तीसरे दिन दंगा होता था, लेकिन दंगाइयों का उपचार सिर्फ डंडा है। आज पश्चिम बंगाल जल रहा है।

सीएम ममता पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री चुप हैं और इन दंगाइयों को शांतिदूत नाम दिया जा रहा है। सेकुलरिज्म के नाम पर दंगाइयों को छूट दी जा रही है। मुर्शिदाबाद आग में धधक रहा है। कांग्रेस व सपा भी मौन हैं। जो लोग दंगाइयों का समर्थन कर रहे हैं। ऐसेे लोगों को जब बांग्लादेश अच्छा लगाता है तो वहीं जाकर रहें, भारत पर बोझ क्यों बने हैं।

उन्होंने वहां केंद्रीय बल तैनात करने के लिए न्याय पालिका का धन्यवाद दिया। वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनों पर डकैती बंद होगी। वापस जमीनों को लेकर वहां अस्पताल, गरीबों के लिए मकान व स्कूल बनेंगे।

वक्फ के नाम पर विरोधी लोगों को गुमराह कर रहे: योगी

इन जमीनों पर कब्जा करने वाले डर रहे हैं कि कहीं इनके गुर्गे खाली होकर भस्मासुर न बन जाएं और इन्हीं लोगों को भस्म कर दें। वक्फ के नाम पर विरोधी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने राजा नरपति सिंह को नमन करते हुए यहां के तालाब को पक्षी विहार के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

कहा कि इस स्थल को पर्यटन के मानचित्र पर लाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने 650 करोड़ की 729 परियोजनाओं का भी शिलान्यास व लोकार्पण किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेकों व प्रमाण पत्रों का वितरण किया व दिव्यांगों को उपकरणों का भी वितरण किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।