विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी ने PRD जवानों को दिया बड़ा तोहफा, प्रदेश के 31000 तो हरदोई के 622 जवानों का बढ़ाया दैनिक ड्यूटी भत्ता

Published: Tue, 18 Aug 2026 03:41 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया है, जिससे प्रदेश ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता 500 से 600 रुपये हुआ।

  2. प्रदेश के 31 हजार जवानों को मिलेगा सीधा आर्थिक लाभ।

  3. कैशलेस चिकित्सा योजना और मल्टी स्टोरी बैरक की घोषणा।

जागरण संवाददाता, हरदोई। गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का विवेकानंद सभागार में सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा ड्यूटी भत्ता बढ़ने सहित की गईं अन्य घोषणाओं से पीआरडी जवानों की बांछें खिली रहीं। ड्यूटी भत्ता बढ़ने से प्रदेश के 31 हजार तो जिले के 622 जवानों को लाभ मिलेगा।

सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती ने कहा कि जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है। इससे प्रदेश के 31,000 तो जिले के 622 से अधिक जवानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। जवानों और उनके आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की गई है।

5 करोड़ का बजट भीा कियआवंटित 

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इसमें 5 करोड़ का बजट भी आवंटित किया गया है। इसके अलावा लखनऊ के सरोजनी नगर में पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए 22.95 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी बैरक का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष जवानों के ड्यूटी भत्ते के लिए 500 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- रायबरेली की इंदिरा नहर में मगरमच्छ देख सहमे लोग, इंटरनेट पर Video वायरल

उपस्थित अधिकारियों ने इन जनकल्याणकारी घोषणाओं का स्वागत किया और जवानों को पूरी निष्ठा, अनुशासन व लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, अपर जिला मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, परियोजना निदेशक अशोक मौर्या और प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी नितिन यादव, श्रेया गुप्ता, शिवांगी, रमाकांत सहित आदि मौजूद रहे।